सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

पड़ोसी मुल्क में हिन्दू नागरिक के साथ फिर हुआ दुर्वयवहार, क्या है कारण जाने यहाँ ,

हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान , जिसका जन्म हिंदुस्तान से ही हुआ है l जो कभी हिंदुस्तान का हिस्सा थाl भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी जग ज़ाहिर है , जहाँ…

पड़ोसी मुल्क में हिन्दू नागरिक के साथ फिर हुआ दुर्वयवहार, क्या है कारण जाने यहाँ ,
हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान , जिसका जन्म हिंदुस्तान से ही हुआ है l जो कभी हिंदुस्तान का हिस्सा थाl भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी जग ज़ाहिर है , जहाँ हिन्दुओं का भी खून बहा था और मुस्लिमों का भी l आज दोनों देशों के बीच रिश्तों में ना प्यार है और ना ही अपनापन है तो बस खटास l भारत ने हर कदम पे पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है , लेकिन पड़ोसी मुल्क ने कभी सीज़ फायर उल्लंघन से तो कभी उनके लोगो द्वारा भारत पर ओछी टिपण्णी करने जैसी क्रियायों ने हमेशा दोनों देशों के रिश्तों को और खराब ही किया है l हिन्दू व्यापारी का सिर मुंडवाया पाकिस्तान में हिंदू नागरिको पर होते अत्याचार थमने का नाम नही ले रहे है l अभी हाल ही में एक ताज़ा मामला देखने को मिला है l मामला सिंध प्रांत के शिकारपुर का है, यहां एक हिंदू व्यापारी का सिर, मूंछ और भौंहें इसलिए मुंड़वां दी, क्योंकि उसने सूद पर पैसे उधार दिए थेl इस मामले पर पाकिस्तान में काम कर रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने ट्वीट कर दावा किया है कि शिकारपुर पुलिस ने सूद के पैसों पर उधार देने वाले एक हिंदू व्यापारी का सिर, मूंछ और भौंहें मुंड़वां दींl उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि हिंदू व्यापारी चुन्नीलाल का बेशर्मी से बाल इसलिए मुंड़वां दिए गए क्योंकि वह अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से आता हैl Pakistan 1 आपको बता दें कि पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के अनुस्सर, मौजूदा समय में पाकिस्तान की कुल आबादी में 4 प्रतिशत हिंदू हैंl  
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →