Advertising
Home Breaking News Hindi टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट इंडीज की आधी टीम आउट
Advertising
<

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट इंडीज की आधी टीम आउट

781

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से शुरु हो गया है। वेस्ट इंडीज नें टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया था। हालांकि वेस्ट इंडीज का टॉस जीतक पहले बल्लेबाजी का फैसला ग़लत ही साबित हुआ। 42 ओवर के खेल तक वेस्ट इंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। भारत की तरफ़ से कुलदीप यादव नें सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल कर लिए है। आप को बतां दे की भारत और वेस्ट इंडीद के बीच दो टेस्ट मैचों की सिरीज है पहला मैंच भारत नें जीत लिया था। दूसरा मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है।

घरेलु जमीन पर मजबूत है टीम इंडिया

अपनी घरेलु जमीन पर भारतीय टीम बहुत ही मजबूत है। वेस्टइंडीज जैसी अनुभवहीन टीम के लिए भारत को भारत में टेस्ट मैच में हराना बहुत ही मुश्किल होगा। अपनी ज़मीन पर भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार गेंदबाजी करते है। आप नें पहले टेस्ट में देखा होगा की भारत की तरफ़ से तीन बल्लेबाजों नें शानदार शतक लगाए थे जिसमें से प्रथ्वी शॉ का शतक काफी महत्तवपूर्ण था। भारत नें पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से रौंद दिया था। इस टेस्ट में भी अबी तक वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी पुरी तरह से कमजोर ही साबित हो रही है।

अनुभवहीन है वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज टी-20 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते है लेकिन जब बात आती है टेस्ट मैचों में खेलने की तो टीम पुरी तरह से अनुभवहीन हो जाती है। टीम के पास टी-20 मैचों के लिए युवा प्रतिभाशाली खिलाडी है लेकिन टेस्ट में खेलने के लिए टीम के पास पर्याप्त अनुभव नहीं है। हालांकि कप्तान विराट कोहली पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भी वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं लेना चाहेंगे। विराट जानते है की टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सिरीज बुरी तरह से हार गई थी, इसलिए वे दुसरा टेस्ट मैच जीतकर टीम की रैंकिग  को अच्छा करना चाहेंगे।

Advertising