बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

विघानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें मनाया जश्न : महोबा

देश में विधानसभा में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे है।

विघानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें मनाया जश्न : महोबा
देश में विधानसभा में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जमकर जश्न मना रहे है। आपको बता दें की हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नें राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की  है। इसी का असर महोबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखने को मिला। AFTER WINNING IN THREE STATES CONGRESS LEADERS CELEBRATED IN MAHOBA 1 कांग्रेस  के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस महोबा के कुशल निर्देशन में और भारतीय युवा कांग्रेस के उत्तर प्रदेश सचिव शहनशाह अली के कुशल नेत्तव में उनके आवास पर इकठ्ठे होकर जमकर जश्न मनाया साथ में कार्यकर्ताओं नें आपस में एकदूसे को मिठाई भी खिलाकर बधाई दी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश सचिव शहनशाह अली ने इस जीत को किसान, युवाओं और छोटे व्यापारियों की जीत बताया। भारत एक क्रषि प्रधान देश है: शनशाह अली शनशाह अली नें किसानों पर जोर देते हुए कहा की भारत एक क्रषि प्रधान देश है। इसलिए सरकारों को किसानों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा की भारत में ज्यादातर लोगों की ज़िंदगी क्रषि पर निर्भर है। अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार क्रषि है। इन परिस्थितियों में क्रषक की भूमिका ज्यादा महत्तवपूर्ण हो जाती है। शनशाह अली नें कहा की नोटबंदी के बाद व्यापारियों की दशा काफी ख़राब हुई थी। लोगों को नोटबंदी के बारे में ज्यादा पता नहीं था। जिस वक्त यह सब हुआ उस वक्त देश आर्थिक परिवर्तन से गुजर रहा था। बेरोजगारी सबसे बढ़ी समस्या है शनशाह अली नें आगे कहा की देश में बेरोजगारी सबसे बढ़ी समस्या है। इसका निवारण होना चाहिए। बेरोजगारी पर देश के अंदर ज्यादा चर्चा की जरुरत है। हमारे देश में शिक्षा और रोजगार की संभावनाओं की कमी है। हमें इसे दूर करने की जरुरत है। उन्होंने भारत सरकार से बेरोजगारी को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →