शादी में सिर्फ 5 मिनट के लिए दुल्हन बनी, हिचकी आई और फिर हुआ वो..

747

बिहार के आमस के सिहुली गांव के नसरूल्ला खां की पुत्री फरहीन और कम्प्यूटर इंजीनियर जेबा उर्फ रिंकी की शादी सोमवार की रात गया के एमआई प्लाजा में हुई थी। बिहारशरीफ के रहनेवाले कलीमुजमां के इंजीनियर पुत्र तौसीफुज्जमा के साथ उसकी शादी हुई थी। दुल्हन को लेकर दूल्हा दु:खहरनी फाटक के पास ही पहुंचा था कि उसने दम तोड़ दिया।

बता दें कि दुल्हन की मंगलवार की सुबह नौ बजे विदाई हुई थी। 20 मिनट बाद 9:20 में ही बजे ही दुल्हन फरहीन ने दम तोड़ दिया। बारात तो वापस बिहारशरीफ लौट गई। किन्तु अपनी नई-नवेली दुल्हन की मिट्टी में शामिल होने के लिए दूल्हा अपने माता-पिता व कुछ रिश्तेदारों के साथ ससुराल में ही रुक गया।

युवक और युवती की शादी पूरे धूमधाम के साथ हुई। सुबह पूरे रस्मों-रिवाज के साथ दूल्हा-दुल्हन को विदा किया गया। अभी दूल्हे की गाड़ी विवाहस्थल से महज पांच किलोमीटर आगे गई होगी कि अचानक दुल्हन को हिचकी आयी और दूल्हे की गाड़ी में ही दम तोड़ दिया। पल भर के लिए दुल्हे को भी विश्वास नहीं हुआ। उसने इसकी जानकारी दुल्हन के घरवालों को दी। इसके बाद उसे गया के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण ब्रेन हैमरेज व हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

घर वाले लड़की के साथ शादी के लिए रविवार को खुशी-खुशी घर से ‘गया’ के लिए निकले थे। तब किसी ने इस घटना की कल्पना भी नहीं की थी। दुबई से लड़की के चाचा जकाउल्ला खां, मामा सीआरपीएफ के कमांडेंट (पुना) डॉ सरीयार खां सुरी, बहनोई यहिया खां दिल्ली से व फुफेरे भाई व चाचा मुज्जफ्फरपुर डीएसपी साबिर खां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सबने अपनी ओर से दुल्हा-दुल्हन को गिफ्ट और शुभकामनाएं देकर विदा किया था। वहीं, अब दुल्हन की आकस्मिक मौत के बाद परिवार मे मातम पसरा पड़ा है।

ये भी पढ़ें : युवक के पेट में था दर्द, ऑपरेशन किया तो निकली लोहे की कीलें और 452…