रवि शास्त्री को सलाहकार के रूप में कौन है पसंद ?
भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री राहुल द्रविड़ को नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रिय टीम का सलाहकार देखना चाहते है ।
भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री राहुल द्रविड़ को नहीं बल्कि सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रिय टीम का सलाहकार देखना चाहते है । उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन होगा बशर्ते यह हितों का टकराव का मामला ना हो। शास्त्री ने मंगलवार को बीसीसीआई की विशेष समिति के साथ हुई बैठक में तेंदुलकर को सलाहकार की भूमिका दिए जाने की इच्छा जताई । समिति में कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना, सीईओ राहुल जौहरी, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी व प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी शामिल थी ।
तेंदुलकर क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य है जिसने शास्त्री को कोच चुना। विशेष समिति ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम से जुडी कोई भी नियुक्त हितों के टकराव से परे होनी चाहिए। समिति के एक सदस्य ने कहा, रवि ने कुछ समय के लिए सलाहकार के तौर पर सचिन कि सेवाएं लेने का सुझाव रखा है। समिति ने उन्हें हितों के टकराव के बारे में बताया। सचिन यदि सलाहकार बनना स्वीकार करते है तो उन्हें आईपीएल से जुडी अपनी सारी भूमिकाएं छोड़नी होंगी । सदस्य ने कहा, इतने कम समय के लिए सारी प्रतिबद्धताएं छोड़कर टीम से जुड़ने को कहना कुछ ज्यादा मांग करने जैसा है ।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि पिछले सप्ताह में वह काफी परिपक्व हो गए है, जिस दौरान नाटकीय घटनाक्रम के बाद उन्हें यह पद सौंपा गया था। पद संभालने के बाद तीन टेस्ट, पांच वनडे ओर एक टी-20 मैच के लिए श्रीलंका दौरे पर बुधवार को रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आगे की चुनौतियों के बारे में बात की।
शास्त्री ने कहा, श्रीलंका के पिछले दौरे से लेकर अब तक में काफी परिपक्व हुआ हूँ और मैं अतीत की बातें लेकर नहीं आया हूँ । यदि भारत आज नंबर एक टेस्ट टीम है तो इसका श्रेय खिलाडियों को जाता है।



