रविवार, 26 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
देश

अदीना मस्जिद विवाद: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पश्चिम बंगाल सरकार को चेताया, कहा — तनाव बढ़ा तो CM जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक अदीना मस्जिद को लेकर छिड़े विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर इस मुद्दे पर राज्य में…

अदीना मस्जिद विवाद: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पश्चिम बंगाल सरकार को चेताया, कहा — तनाव बढ़ा तो CM जिम्मेदार
(फोटो: IANS)

पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक अदीना मस्जिद को लेकर छिड़े विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर इस मुद्दे पर राज्य में तनाव बढ़ता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की होगी। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब से सुवेंदु अधिकारी ने सरकार की कमान संभाली है, प्रदेश में टकराव का माहौल बढ़ा है।

विज्ञापन

“सदियों पुरानी मस्जिद को निशाना बनाया जा रहा है”

मौलाना रजवी ने कहा कि अदीना मस्जिद सदियों पुरानी है और इसे मुस्लिम शासन के दौरान बनाया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंग्रेजों ने भी इसे हमेशा सुरक्षित रखा और इसके मालिकाना हक पर कभी कोई सवाल नहीं उठाया। उनके मुताबिक, “अब फिरकापरस्ती के हौंसले बुलंद हैं। वह चाहते हैं कि अदीना मस्जिद में पूजा-पाठ किया जाए।” मौलाना ने चेतावनी दी कि अगर सरकार पूजा की इजाजत देती है, तो इससे तनाव बढ़ेगा, जो हिंदू-मुसलमान भाईचारे को खत्म कर सकता है।

अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर भी रखी राय

अपनी बातचीत में बरेलवी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक बयान का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि भारत बड़ी तेजी के साथ निवेश कर रहा है। इस दौरान औद्योगिक इकाइयां ज़्यादा लग रही हैं और देश के नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। मैं उनकी बातों का समर्थन करता हूं।”

इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान को भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत की नकल करने की बजाय अपनी जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। मौलाना के अनुसार, वहां की जनता आतंकवाद और महंगाई से जूझ रही है, इसलिए पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों पर पाबंदी लगानी चाहिए।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →