आशिका भाटिया ने खुद को कहा ‘मोटी’ और ‘भैंस’, ट्रांसफॉर्मेशन का तगड़ा वीडियो देख हैरान रह गए फैंस

133
आशिका भाटिया ने खुद को कहा ‘मोटी’ और ‘भैंस’, ट्रांसफॉर्मेशन का तगड़ा वीडियो देख हैरान रह गए फैंस

आशिका भाटिया ने खुद को कहा ‘मोटी’ और ‘भैंस’, ट्रांसफॉर्मेशन का तगड़ा वीडियो देख हैरान रह गए फैंस

टीवी ऐक्ट्रेस आशिका भाटिया जो कि अब एक्टिंग से दूर होकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गई हैं। वह इन दिनों चर्चा में हैं। अपने एक वीडियो की वजह से। हालांकि वह आए दिन अपने वीडियो और फोटो से फैन्स को तो हैरान करती रहती हैं। लेकिन इस बार जो किया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। क्योंकि ये उनका कोई डांस और फनी वीडियो नहीं बल्कि ट्रांसफॉरमेशन का एक क्लिक है, जिसे देखकर हर कोई भौचक्का रह गया है। और खूब पसंद भी कर रहा है।

आशिका भाटिया ने अप्रैल, 2022 में भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें उनका वजन काफी घटा हुआ दिखाई दिया था। पहले की तुलना में वह थोड़ी पतली लग रही थीं। उनका ग्लैमरस ट्रान्सफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान भी रह गया था। अब जो वीडियो पोस्ट किया है उन्होंने, उसमें अपने पहले से लेकर अब तक की वह तमाम तस्वीरें स्लाइड में लगाई हैं। साथ ही खुद को हर तस्वीर पर वो नाम भी लिखा है, जो लोग उन्हें मोटापे के दौरान कहा करते थे।

TV ऐक्ट्रेस Aashika Bhatia का हुआ तगड़ा Transformation, देखिए Then और Now की तस्वीरें
खुद की तस्वीर पर आशिका भाटिया ने लिखा- भैंस
वीडियो की शुरुआत में आशिका की जो पहली फोटो दिखाई देती है, उसमें उनका काफी वजन दिखाई देता है। इसमें वह लिखती हैं- मोटी। फिर दूसरी तस्वीर में थोड़ा वजन कम होता है, तो लिखती हैं- भैंस। तीसरी फोटो में थोड़ा और कम होता है तो लिखती हैं- फैटसो। फिर इसके बाद की जो स्लाइड दिखाई देती हैं, उसमें वह कमाल की लग रही हैं। एकदम स्लिम-ट्रिम। ग्लैमरस। कुछ में तो वह पहचान में भी नहीं आ रही हैं कि ये आशिका ही हैं।

navbharat times -Adnan Sami: 50 की उम्र में अदनान सामी को पहचानना मुश्किल! जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस बोले- ये कोई और है!
दोस्तों ने की आशिका भाटिया की तारीफ
अब इस वीडियो को देख सभी आश्चर्यचकित हैं। टीवी ऐक्टर कुणाल बख्शी ने कमेंट कर लिखा, ‘आशिका भाटिया कमाल कर दिया। तुमको सलाम। तुमने इसे बहुत लगन के साथ किया।’

aashika bhatia

ट्रांसफॉर्मेशन के बाद आशिका भाटिया अपने ऐब्स दिखाती हुईं।

navbharat times -Anshula Kapoor: अंशुला कपूर ने 65 हजार बार सोचने के बाद शेयर किया ये वीडियो, बॉडी पार्ट को लेकर हिचक का किया सामना
फैन्स ने किया आशिका भाटिया के ट्रांसफॉर्मेशन पर रिएक्ट
एक फैन ने लिखा, ‘वाओ, हम आपको तब भी प्यार करते थे और अब भी प्यार करते हैं। और हमेशा प्यार करते रहेंगे।’ दूसरे ने लिखा, ‘पहले क्यूट और अब सुंदर।’ एक यूजर ने कहा, ‘क्या ट्रांसफॉरमेशन है। हैरान करने वाला है।’

navbharat times -Anshula Kapoor का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन देख पापा Boney Kapoor ने की तारीफ, फैंस बोले- वेट लॉस की टिप्स दो
बॉडी शेमिंग पर बोली थीं आशिका भाटिया
आशिका ने एक बार अपने ऐब्स दिखाते हुए भी फोटो शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘जीवन आसान नहीं होने वाला, आपको स्टॉन्ग रहना होगा।’ उन्होंने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बॉडी शेमिंग पर भी अपनी बात रखी थी। उनका कहना था कि जो भी बॉडी शेम करे, उसे इग्नोर करना ही बेहतर है। ‘हमेशा याद रखो कि हम जैसे भी हैं, खूबसूरत हैं। कोई भी आपको कुछ भी नहीं कह सकता फिर। मन की शांति के लिए उन लोगों को इग्नोर करो। सिर्फ खुश रहो और याद रखो कि आप जैसे हो सुंदर हो।’

navbharat times -Anjali Arora: कभी लहराती तो कभी बलखाती दिखीं अंजलि अरोड़ा, लेटेस्ट डांस वीडियो में ढा रही हैं जबरदस्त कहर
आशिका भाटिया बनीं सलमान खान की बहन
बता दें कि आशिका ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उनको आखिरी बार शहीर शेख और एरिका फर्नांडीज के शो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ (Kuch rang Pyaar Ke Aise Bhi 3) सीजन 3 में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने ‘मीरा’, ‘परवरिश’ जैसे शोज में भी बढ़िया किरदार निभाए हैं। यहां तक कि वह सलमान खान, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी अहम रोल निभा चुकी हैं।

Source link