नई दिल्ली: दिल्ली सरकार और आप नेता कैलाश गहलोत मुश्किलों के दायरों में. जी हां, आयकर विभाग ने दिल्ली कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत के यहां रेड मारकर 35 लाख रुपए नगद बरामद किए है. ये ही नहीं इसके अतिरिक्त सवा दो करोड़ रुपए के जेवरात भी बरामद किए गए है.
कैबिनेट मिनिस्टर के खिलाफ जांच में लगभग 100 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ
खबर है कि कैबिनेट मिनिस्टर के खिलाफ जांच में लगभग 100 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ. आपको बता दें कि इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गहलोत और उनके परिवार के सदस्यों के दिल्ली और गुरुग्राम में मौजूद 16 आवासों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. आयकर विभाग की प्रवक्ता शुभी आहलूवालिया ने कहा कि यह छापेमारी कॉर्पोरेट इंटरनेशनल फाइंनेशियल सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड और ब्रिस्क इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलेपर प्राइवेट लिमिटेड पर हुई है. जिसे गहलोत और उनके परिवार के लोग चलते है.
गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन, राजस्व, कानून समेत अन्य चीजों का कार्य संभालते है
बता दें कि गहलोत दिल्ली सरकार में परिवहन, राजस्व, कानून, सूचना प्रौद्योगिकी व प्रशासनिक सुधार का कार्य संभालते है. आयकर विभाग ने वसंत कुंज, पश्चिम विहार, नजफगढ़ और गुरुग्राम समेत कई अन्य स्थानों में छापेमारी की. इस मामले को आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि नीरव मोदी, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड?
पार्टी का कहना है कि जब वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करने में व्यस्त थे तो भारतीय जनता पार्टी भाजपा दिल्ली सरकार के मंत्रियों और नेताओं के घरों पर छापे डाल रहीं है. पार्टी द्वारा ट्वीट कर कहा गया कि राजनीतिक प्रतिशोध जारी है.













