भारत में बहुत से ऐसे लोग है जो कमर दर्द की समस्या की जूझ रहे है। यह महिला इस समस्या से ज्यादा ग्रसित होती है। घर का काम और हैवी वर्क लोड इस समस्या को बढ़वा देता है। ऊंची एड़ी के जूते-चप्पलों का अधिक इस्तेमाल, तनाव, लगातार झुककर बैठना, रोजाना देर तक गाड़ी चलाना, दफ्तर में झुककर काम करना और काफी देर तक कम्प्यूटर पर काम करना। ऐसी स्थिति में रीढ़ की हड्डी पर अधिक दबाव पड़ता है और जो दर्द के रूप में सामने आता है। इसके अलावा गलत तरीके से उठना, बैठना, चलना-फिरना, व्यायाम न करना भी इसकी वजहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कमर दर्द से ग्रसित लोगों की संख्या पिछले कुछ समय में 54 प्रतिशत तक बढ़ गई है। यह आंकड़े यह दर्शाते है कि देर होने से पहले ही इस समस्या पर काबू पाना काफी जरूरी है। अगर आप कुछ एक्सरसाइज करते है तो इस समस्या से निजात पा सकते है।
योगा बैंडिंग, शेकिंग यॉर बॉडी और हाथों को कमर तक खीचने से कमर दर्द से निजात पाया जा सकता है। आपको यह भी बताना चाहेंगे की कमर दर्द से बचने के लिए अपनी आदतों में बदलाव करने काफी जरुरी है। लंबे समय तक एक ही स्थिति में अधिक देर तक न बैठें। बहुत अधिक देर तक बैठना जरूरी हो तो थोड़ी-थोड़ी देर में उठें। झटके से न तो बैठें और न ही उठें। हमेशा सीधे खड़े रहें। रोजाना एक घंटा वर्कआउट जरूर करने से भी इस समस्या से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखने पर कैसे पता चलेगा कि कौन संक्रमित है?
खाने में पौष्टिक आहार जरूर लें। हरी सब्जियां, फल, ड्राई फ्रूट, दूध व दही का सेवन अधिक से अधिक करें। साथ ही कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करें। बाहरी खाना, जंक फूड, तैलीय खाना, चीनी का सेवन से बचें।अगर कमर दर्द की समस्या का समाधान वक़्त पर किया जाए तो गंभीर समस्या से बचा जा सकता है , नहीं तो धीरे -धीरे यह समस्या कागि विकराल रूप ले सकता है।

