होमTop storiesभाजपा के स्वच्छता अभियान को कांग्रेस ने बताया “फोटो सेशन”: BJP...
भाजपा के स्वच्छता अभियान को कांग्रेस ने बताया “फोटो सेशन”: BJP जिला अध्यक्ष बोले- नीचे से वीडियो बनाएं; कांग्रेसी बोले- जनता परेशान, भाजपा नौटंकी कर रही – shajapur (MP) News
भाजपा के स्वच्छता अभियान को कांग्रेस ने बताया “फोटो सेशन”: BJP जिला अध्यक्ष बोले- नीचे से वीडियो बनाएं; कांग्रेसी बोले- जनता परेशान, भाजपा नौटंकी कर रही – shajapur (MP) News h3>
शाजापुर जिले के मक्सी में शनिवार सुबह भाजपा के स्वच्छता अभियान में सफाई से ज्यादा सोशल मीडिया के लिए वीडियो और फोटो बनाने की होड़ चर्चा का विषय बन गई। शनिवार को “12 साल विश्वास, विकास और जनसेवा” अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अरुण भीमावद, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे और मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झाड़ू और फावड़े लेकर सड़कों पर उतरे थे। लेकिन अभियान के दो वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दल इसे “फोटो सेशन अभियान” बता रहे है। “सफाई हो जाए तो एक और फोटो खींचना है” सोशल मीडिया पर वायरल हुए पहले वीडियो में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी कचरा साफ करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पीछे खड़ा एक भाजपा कार्यकर्ता जोर से कहता सुनाई दे रहा है, “बहुत हो गई साफ-सफाई, सफाई हो जाए उसके बाद एक और फोटो खींचना है।” यह ऑडियो सामने आने के बाद लोग अभियान की गंभीरता पर सवाल उठा रहे हैं। जिला अध्यक्ष बोले- नीचे से वीडियो बनाइएगा वहीं, सामने आए दूसरे वीडियो में शाजापुर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे खुद कैमरे को सेट करवाते दिख रहे हैं। वीडियो में वह साफ तौर पर कैमरे वाले को निर्देश देते हुए कह रहे हैं, “नीचे से वीडियो बनाइएगा।” इन दोनों वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने इसे पूरी तरह से “फोटो सेशन अभियान” बताया। कांग्रेस बोली- जनता परेशान है और भाजपा नौटंकी कर रही इस पूरे मामले पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस स्वच्छता अभियान को केवल एक औपचारिकता, दिखावा और “खानापूर्ति” बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही है, लेकिन भाजपा सरकार केवल अपनी उपलब्धियों का झूठा प्रचार करने और पार्टी निर्देशों की तामीली के लिए ऐसी “नौटंकी” कर रही है। बीजेपी नेता बोले- मुख्य मकसद जागरूकता फैलाना दूसरी तरफ, वीडियो वायरल होने और विपक्षी दल के आरोपों पर भाजपा नेताओं ने भी अपनी सफाई रखी है। मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे ने कहा- सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मक्सी नगर के नागरिकों के बीच स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता फैलाना था, ताकि इसे एक जनआंदोलन बनाया जा सके।