Advertising
<

गर्रा आरओबी शनिवार से शुरु होगा ट्रैफिक: प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे लोकार्पण; स्थायी रूप से बंद होगा पुराना रेलवे फाटक – Balaghat (Madhya Pradesh) News

0
गर्रा आरओबी शनिवार से शुरु होगा ट्रैफिक:  प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे लोकार्पण; स्थायी रूप से बंद होगा पुराना रेलवे फाटक – Balaghat (Madhya Pradesh) News

गर्रा आरओबी शनिवार से शुरु होगा ट्रैफिक: प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे लोकार्पण; स्थायी रूप से बंद होगा पुराना रेलवे फाटक – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट-गर्रा मार्ग पर सफर करने वाले राहगीरों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। बालाघाट-कटंगी रेल सेक्शन पर बनकर तैयार हुआ बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) शनिवार से आम जनता के यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। प्रदेश के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह दोपहर 12:30 बजे गर्रा स्थित रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक बीके-9 के पास आयोजित मुख्य कार्यक्रम में इस ओवरब्रिज का विधिवत लोकार्पण करेंगे। नगरपालिका ने इस नवनिर्मित ओवरब्रिज का नाम ‘राजाभोज ओवरब्रिज’ रखा है। स्थायी रूप से बंद हो जाएगा पुराना रेलवे फाटक लोकार्पण से ठीक पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (गोंदिया) के अनुभाग अभियंता ने महत्वपूर्ण जानकारी दी कि 13 जून को दोपहर 12 बजे से रेलवे फाटक क्रमांक बीके-9 को सड़क यातायात के लिए हमेशा (स्थायी) रूप से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद बालाघाट से गर्रा, वारासिवनी और कटंगी मार्ग की ओर आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को इसी नए ओवरब्रिज से होकर गुजरना होगा। शुक्रवार को नपा अध्यक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व नपाध्यक्ष भीम फुलसुंघे के साथ ब्रिज का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। फाटक के लंबे जाम और इंतजार से मिलेगी मुक्ति इस रोड ओवरब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र के लाखों नागरिकों को बरसों पुरानी समस्या से परमानेंट निजात मिल जाएगी। इससे पहले जब भी इस रूट से कोई ट्रेन गुजरती थी, तो रेलवे फाटक बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग जाती थीं। एम्बुलेंस से लेकर स्कूली बसों और कामकाजी लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता था। अब इस ब्रिज के चालू होने से सफर न सिर्फ तेज बल्कि बेहद सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। ‘डेंजर रोड’ के चक्करों से राहत, समय और ईंधन की होगी बचत ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते पिछले लंबे समय से बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के प्रवेश को ‘डेंजर रोड’ की तरफ डायवर्ट किया गया था। इस डायवर्जन के कारण भारी वाहनों को शहर के भीतर आने और बाहर जाने के लिए कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे शहर की अंदरूनी सड़कों पर दबाव और हादसों का खतरा बना रहता था। अब सीधे ओवरब्रिज चालू होने से भारी वाहनों को बाईपास या डेंजर रोड नहीं जाना पड़ेगा, जिससे वाहन चालकों के समय और डीजल-पेट्रोल दोनों की बड़ी बचत होगी। प्रशासन और रेलवे की वाहन चालकों से अपील स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद पुराने बंद हो चुके रेलवे फाटक वाले रास्ते पर जाने का प्रयास न करें। सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चालक नवनिर्मित ओवरब्रिज, निर्धारित लेन और वहां लगे साइन बोर्ड का पूरी तरह पालन करें।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News