Advertising
<

राजस्थान दिनभर,10 बड़ी खबरें: रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग को लाठी से पीटा; MLA से EO बोलीं-बाहर निकालने का कैसे बोला तूने; 900 पदों पर भर्ती – Rajasthan News

0
राजस्थान दिनभर,10 बड़ी खबरें:  रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग को लाठी से पीटा; MLA से EO बोलीं-बाहर निकालने का कैसे बोला तूने; 900 पदों पर भर्ती – Rajasthan News

राजस्थान दिनभर,10 बड़ी खबरें: रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग को लाठी से पीटा; MLA से EO बोलीं-बाहर निकालने का कैसे बोला तूने; 900 पदों पर भर्ती – Rajasthan News

.

आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां नौकरी से हटाए जाने के बाद संविदा नर्सिंगकर्मी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें 1. PTI के 900 पदों पर होगी भर्ती, सितंबर में एग्जाम राजस्थान में करीब 900 पदों पर पीटीआई भर्ती होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। जून के अंतिम सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। 13 सितंबर को भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें

2. महिला अकाउंटेंट की मौत के बाद फंदे पर लटका अधिकारी दौसा में जूनियर अकाउंटेंट शीतल मीणा की जहर से हुई मौत के बाद असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर मनोज मीणा ने सुसाइड कर लिया। अकाउंटेंट के भाई ने मनोज मीणा पर प्रताड़ित और हत्या करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद मनोज ने अपने आवास पर फंदा लगा लिया। पूरी खबर पढ़ें

3. महिला ने केंद्रीय मंत्री को भांजा बताया, शगुन के 100 रुपए दिए अलवर में ‘प्रशासन शहरों के संग’ अभियान में एक बुजुर्ग महिला ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को अपना भांजा बताते हुए शगुन के 100 रुपए दिए। महिला बोली- आप मेरे भांजे लगते हो। ये 100 रुपए तो आपको लेकर ही जाने होंगे। पास खड़े वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा- ले लो मामी दे रही हैं। पूरी खबर पढ़ें

4. नौकरी से हटाने के बाद नर्सिंगकर्मी ने सुसाइड किया जयपुर में नौकरी से हटाए जाने के बाद नर्सिंगकर्मी दीपक ने सुसाइड कर लिया। नर्सिंगकर्मी अपने साथी संविदा कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुआ था। इसके बाद अपने कमरे में चला गया और जहर खा लिया। दोस्त उसे SMS हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें

Advertising

5. विधायक से EO बोलीं- निकालने का कैसे बोला तूने भरतपुर की बयाना नगर पालिका में मीटिंग के दौरान विधायक और ईओ में बहस हो गई। MLA ऋतु बनावत ने EO से सवाल किए तो EO का भतीजा बीच में बोला। इस पर विधायक ने आप चुप रहिए। इस बात से नाराज EO ने विधायक से कहा- वो मेरी फैमिली है, निकालने के लिए कैसे बोला तूने। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग को लाठी से पीटा अलवर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और RPF के जवानों ने एक बुजुर्ग को लाठी से पीटा। पहले एक जवान ने बुजुर्ग का हाथ पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। जब बुजुर्ग खड़ा हुआ, तो एक जवान ने उनकी पीठ पर मुक्का मारा और दूसरे ने लाठी से हमला किया। पूरी खबर पढ़ें

7. महिला की हत्या, कट्टों में भरकर फेंके शव के टुकड़े टोंक जिले के लवादर गांव में 4 कट्टों में बुजुर्ग महिला का आधा कटा शव मिला। सिर धड़ से अलग था और हाथ-पैर के पंजे कटे हुए थे। शव के कई हिस्से कुत्ते नोचकर खा गए। मौके पर ज्वेलरी भी मिली। ग्रामीणों को बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें

8. वंदे भारत एक्सप्रेस की टक्कर से युवक की मौत अलवर जिले के राजगढ़ थाना इलाके में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से 18 साल के युवक की मौत हो गई। युवक राजगढ़ बाजार से सामान लेने की बात कहकर घर से निकला था। हादसे की सूचना पर राजगढ़ पुलिस और जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और शव मॉर्च्यूरी में रखवाया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. 60 साल का दूल्हा, 58 की दुल्हन, बेटों ने निभाई रस्में बांसवाड़ा जिले में ढोल-कुंडी की थाप और मंगल गीतों के बीच 60 साल के रतना और 58 साल की कड़वी देवी की शादी हुई। चारों बेटों ने मिलकर विवाह की सभी तैयारियां और रस्में पूरी करवाईं। विवाह में ग्रामीण, रिश्तेदार और समाज के लोग शामिल हुए। दोनों करीब 25 साल तक लिव-इन में साथ रहे। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. जयपुर में आशा भोसले को संगीतमय ट्रिब्यूट जयपुर के श्याम नगर में 13 जून को स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले को संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसमें शहर के कई गायक आशा भोसले के सदाबहार गीत प्रस्तुत करेंगे।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News