Advertising
<

गुजरात के होटल में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या: खून से सनी लड़की प्रेमी की गोद में तड़प रही थी, लड़का काट रहा था अपना गला – Shivpuri News

0
गुजरात के होटल में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या:  खून से सनी लड़की प्रेमी की गोद में तड़प रही थी, लड़का काट रहा था अपना गला – Shivpuri News

गुजरात के होटल में प्रेमिका की गला रेतकर हत्या: खून से सनी लड़की प्रेमी की गोद में तड़प रही थी, लड़का काट रहा था अपना गला – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र से फरार हुए प्रेमी जोड़े को गुजरात से बरामद कर वापस ला रही पुलिस टीम के सामने एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना घट गई। गुजरात के गांधीनगर जिले में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में ठहरने के दौरान प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने गले पर वार कर लिया। घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। युवती की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र के पिपरसमा गांव निवासी 21 वर्षीय रजनी धाकड़ और 25 वर्षीय संतोष जाटव के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 7 जून की रात घर से साथ चले गए थे। अगले दिन परिजनों को युवती के घर से गायब होने की जानकारी मिली, जिसके बाद देहात थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शिकायत में परिजनों ने संतोष जाटव के साथ जाने की आशंका जताई थी। राजकोट में झोपड़ी में मिले थे दोनों
युवती की तलाश में जुटी पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर दोनों के गुजरात में होने की जानकारी मिली। इसके बाद 10 जून को देहात थाना पुलिस की एक टीम युवती के भाई को साथ लेकर गुजरात रवाना हुई। 11 जून को पुलिस ने राजकोट जिले के सांपर क्षेत्र में एक फैक्ट्री के बाहर बनी मजदूरों की झोपड़ी से दोनों को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर शिवपुरी के लिए रवाना हो गई। लंबी यात्रा और थकान के चलते पुलिस दल ने गांधीनगर से आगे उदयपुर हाईवे पर स्थित होटल राइन इन पोर्ट में रात करीब 10 बजे विश्राम करने का निर्णय लिया। बताया गया है कि रात 11 बजे सभी लोगों ने भोजन किया और होटल के कमरे में सो गए। रात एक बजे होटल से चीख सुनाई दी
रात करीब 2 बजे के बाद अचानक कमरे से हलचल और चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दीं। बताया जा रहा है कि संतोष जाटव ने किसी धारदार चाकू से पहले रजनी धाकड़ का गला रेत दिया और इसके बाद खुद के गले पर भी वार कर लिया। पुलिसकर्मियों ने आहट सुनते ही तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों को एंबुलेंस की सहायता से गांधीनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रजनी धाकड़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष जाटव का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांधीनगर जिले के चिलोड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चूंकि वारदात गुजरात में हुई है, इसलिए पूरे मामले की जांच गुजरात पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अभिरक्षा पर सवाल खड़े हुए
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने बताया कि देहात थाना पुलिस गुमशुदा युवती और युवक को गुजरात से बरामद कर शिवपुरी ला रही थी। इसी दौरान दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें युवती की मृत्यु हो गई है। घटना गुजरात क्षेत्राधिकार में हुई है, इसलिए वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने न केवल दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पुलिस अभिरक्षा में हुई इस वारदात को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि होटल के कमरे में चाकू कैसे पहुंचा और आखिर ऐसी परिस्थितियां कैसे बनीं कि यह दर्दनाक घटना घट गई। सभी लोग एक ही कमरे में सो रहे थे
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस के साथ ही लड़का और लड़की समेत 6 लोग होटल के कमरे में सो रहे थे। रात 2 से ढाई बजे के बीच आवाज सुनाई दी। उठे तो देखा कि लड़के की गोद में लड़की थी, जो खून से सनी तड़प रही थी। लड़का चाकू से लेकर अपना ही गला रेत रहा था। तत्काल उठे और लड़के को रोक चाकू छुड़ाकर फेंका। दोनों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने लड़की को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालात होने पर लड़के को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। उनके अनुसार, सोने के पहले लड़के की पूरी तलाशी ली थी, तब उसके पास कोई औजार नहीं था। महिला पुलिस नहीं होने से लड़की की तलाशी नहीं ली गई थी। लड़के के पास चाकू कहां से आया, यह बड़ा सवाल है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News