भोपाल में बच्चों के लिए ‘लिटिल रीडर्स क्लब’: 4 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए कहानी, क्विज और रचनात्मक गतिविधियां होंगी; 14 जून से शुरुआत – Bhopal News

0
भोपाल में बच्चों के लिए ‘लिटिल रीडर्स क्लब’:  4 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए कहानी, क्विज और रचनात्मक गतिविधियां होंगी; 14 जून से शुरुआत – Bhopal News

भोपाल में बच्चों के लिए ‘लिटिल रीडर्स क्लब’: 4 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए कहानी, क्विज और रचनात्मक गतिविधियां होंगी; 14 जून से शुरुआत – Bhopal News


भोपाल के बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और उन्हें मोबाइल स्क्रीन से दूर रखने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी, न्यू मार्केट द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की जा रही है। 14 जून (रविवार) को यहां ‘लिटिल रीडर्स क्लब’ का शुभारंभ होगा, जिसमें 4 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकेंगे। लाइब्रेरी प्रबंधन के अनुसार, इस क्लब का उद्देश्य बच्चों में पठन-पाठन के प्रति रुचि जगाना, उनकी कल्पनाशक्ति को विकसित करना और उन्हें पुस्तकों की दुनिया से जोड़ना है। यह क्लब विशेष रूप से लाइब्रेरी के सदस्यों के लिए संचालित किया जाएगा। लाइब्रेरी के प्रबंधक यतीश भटेले ने बताया कि बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार दो समूहों में विभाजित किया गया है। ‘लिटिल बड्स’ (4–8 वर्ष) समूह में कहानी सुनना-सुनाना, चित्र पुस्तकों का परिचय और प्रारंभिक पठन गतिविधियां होंगी। वहीं ‘पेज टर्नर्स’ (9–14 वर्ष) समूह के बच्चों के लिए पुस्तक पठन के साथ संवादात्मक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शुभारंभ कार्यक्रम 14 जून को शाम 5 बजे आयोजित होगा, जिसमें कई रोचक गतिविधियां रखी गई हैं। ‘बुक जैकेट डिजाइन’ के तहत बच्चे अपनी पसंदीदा पुस्तक का नया कवर तैयार करेंगे और उसका आकर्षक परिचय लिखेंगे। वहीं ‘बुक पिच’ गतिविधि में वे विज्ञापन विशेषज्ञ की तरह अपनी पसंदीदा किताब को प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा कहानी वाचन, पुस्तक चर्चा, चित्रकला एवं क्राफ्ट, शब्द और पहेली खेल, रचनात्मक लेखन, रोल प्ले, क्विज प्रतियोगिता और समूह गतिविधियां भी आयोजित होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और टीमवर्क की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। भटेले ने बताया कि इस क्लब की गतिविधियां हर 15 दिनों में आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चों में नियमित पठन की आदत विकसित हो सके। क्लब का संचालन तूलिका श्री और अनीर्बन चक्रबर्ती द्वारा किया जाएगा, जो बचपन से ही लाइब्रेरी से जुड़े रहे हैं और पूर्व में भी कई साहित्यिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का सफल संचालन कर चुके हैं। कार्यक्रम विवरण
क्लब का नाम – लिटिल रीडर्स क्लब
आयु वर्ग – 4 से 14 वर्ष
समय – शाम 4 बजे से
स्थान – स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी, न्यू मार्केट, भोपाल

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News