HomeTop storiesपवन सिंह ने बाहुबली अनंत सिंह से की मुलाकात: कई गाड़ियों...
Advertising
<
पवन सिंह ने बाहुबली अनंत सिंह से की मुलाकात: कई गाड़ियों के काफिले के साथ मिलने पहुंचे; MLC चुनाव में 10 सीटों पर निर्विरोध चुने जाएंगे प्रत्याशी – Patna News
पवन सिंह ने बाहुबली अनंत सिंह से की मुलाकात: कई गाड़ियों के काफिले के साथ मिलने पहुंचे; MLC चुनाव में 10 सीटों पर निर्विरोध चुने जाएंगे प्रत्याशी – Patna News h3>
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। सभी प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय है। इन सीटों के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था। जिसमें बीजेपी की तरफ से 4, JDU की तरफ से 4, LJPR से 1 और RJD से एक कैंडिडेट थे। बीजेपी ने पवन सिंह को कैंडिडेट बनाया है। भाजपा की तरफ से एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बाहुबली अनंत सिंह से मुलाकात की है। पवन सिंह अनंत सिंह के पटना वाले घर पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान अनंत सिंह पवन सिंह को छोड़ने को लिए वो घर से बाहर तक आए। MLC बनने वाले बीजेपी-जेडीयू के चर्चित चेहरों के बारे में जानिए… विधानसभा परिसर में मिलेगा जीत का प्रमाण पत्र निर्वाचन प्रमाण पत्र विधानसभा परिसर पहुंचाया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों की ओर से औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही सभी उम्मीदवार विधान परिषद सदस्य के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। पवन सिंह और भाजपा उम्मीदवारों की CM से होगी मुलाकात भाजपा के उम्मीदवार पवन सिंह निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से भी मिलेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय मयूख के साथ पार्टी के सभी निर्वाचित उम्मीदवार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। इस मुलाकात को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जदयू के चारों निर्वाचित MLC करेंगे नीतीश कुमार से मुलाकात जनता दल यूनाइटेड के सभी 4 निर्वाचित विधान पार्षद प्रमाण पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। इसके लिए वे 7, सर्कुलर रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। जदयू के नवनिर्वाचित सदस्य पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक जिम्मेदारियों पर भी चर्चा कर सकते हैं। बीजेपी और जदयू के कैंडिडेट्स की लिस्ट… राजद के सुनील सिंह लेंगे लालू-राबड़ी और तेजस्वी का आशीर्वाद राजद के निर्वाचित उम्मीदवार सुनील सिंह निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद राजद नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वे पहले तेजस्वी यादव से मिलेंगे और उसके बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का आशीर्वाद लेंगे। राजद इसे संगठन की एकजुटता और नेतृत्व के प्रति सम्मान के रूप में देख रही है। औपचारिक निर्वाचन के साथ नए सदस्यों की होगी परिषद में एंट्री निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने के बाद सभी 10 उम्मीदवार औपचारिक रूप से बिहार विधान परिषद के सदस्य बन जाएंगे। निर्विरोध निर्वाचन के कारण इस बार मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कर ली। अब सभी की नजर परिषद में इन नए सदस्यों की भूमिका और राजनीतिक गतिविधियों पर रहेगी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews