Advertising
<

गोरखपुर में प्री-मानसून एक्टिव: ठंडी हवाओं- बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 16 जून के बाद शुरू हो सकता है मानसूनी दौर – Gorakhpur News

0
गोरखपुर में प्री-मानसून एक्टिव:  ठंडी हवाओं- बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 16 जून के बाद शुरू हो सकता है मानसूनी दौर – Gorakhpur News

गोरखपुर में प्री-मानसून एक्टिव: ठंडी हवाओं- बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 16 जून के बाद शुरू हो सकता है मानसूनी दौर – Gorakhpur News


गोरखपुर में कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए गुरुवार की सुबह राहत लेकर आई। प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। ठंडी हवाएं चलने और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को गोरखपुर में प्री-मानसून का असर देखने को मिल रहा है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस दौरान 27 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 14 जून तक बदला रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 11 से 14 जून के बीच पूर्वी यूपी में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इसका असर गोरखपुर और आसपास के जिलों में भी दिखाई देगा। अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है। कई जगहों पर तेज हवा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं बढ़ाएंगी मानसून की रफ्तार मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के लिए अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 15 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाओं का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बढ़ना शुरू होगा। इससे मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां मजबूत होंगी। अगर मानसून की रफ्तार सामान्य रही तो 16 से 18 जून के बीच गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। फिलहाल मानसून पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम और बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था तापमान जून की शुरुआत से ही गोरखपुर में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। तेज धूप और हवा में नमी बढ़ने से उमस लगातार बढ़ रही थी। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। 10 जून को पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में गुरुवार की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। पिछले दिनों ऐसा रहा तापमान
1 जून: अधिकतम 37.6°C, न्यूनतम 26.1°C
2 जून: अधिकतम 39.8°C, न्यूनतम 25.7°C
3 जून: अधिकतम 39.8°C, न्यूनतम 27.2°C
4 जून: अधिकतम 38.5°C, न्यूनतम 26.6°C
5 जून: अधिकतम 39.1°C, न्यूनतम 27.4°C
6 जून: अधिकतम 39.0°C, न्यूनतम 26.3°C
7 जून: अधिकतम 38.1°C, न्यूनतम 24.4°C
8 जून: अधिकतम 38.3°C, न्यूनतम 26.8°C
9 जून: अधिकतम 39.4°C, न्यूनतम 27.1°C
10 जून: अधिकतम 39.5°C, न्यूनतम 27.4°C

आगे ऐसा रह सकता है मौसम
12 जून: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 26°C
13 जून: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 28°C
14 जून: अधिकतम 38°C, न्यूनतम 28°C
15 जून: अधिकतम 38°C, न्यूनतम 27°C
16 जून: अधिकतम 42°C, न्यूनतम 30°C

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News