Advertising
<

गुरुग्राम का कपल बोला- हॉस्पिटल ने हमारा बच्चा बेचा: मुंह बंद करने के लिए करोड़ों का ऑफर दिया; IVF के जरिए चाइल्ड ट्रैफिकिंग की गई – gurugram News

0
गुरुग्राम का कपल बोला- हॉस्पिटल ने हमारा बच्चा बेचा:  मुंह बंद करने के लिए करोड़ों का ऑफर दिया; IVF के जरिए चाइल्ड ट्रैफिकिंग की गई – gurugram News

गुरुग्राम का कपल बोला- हॉस्पिटल ने हमारा बच्चा बेचा: मुंह बंद करने के लिए करोड़ों का ऑफर दिया; IVF के जरिए चाइल्ड ट्रैफिकिंग की गई – gurugram News


दिल्ली के IVF सेंटर पर बच्चे बदलने का आरोप लगाने वाले गुरुग्राम के कपल ने एक कई बड़े खुलासे किए हैं। पीड़ित कपल मीनू राठौर और राहुल का आरोप है कि अस्पताल प्रसाशन चाइल्ड ट्रैफिकिंग कर रहा है। हमारा बच्चा मोटी रकम लेकर किसी दूसरे कपल को बेचा गया। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें करोड़ों रुपए का लालच दिया गया। जब इसके लिए इनकार किया तो आरोपियों ने जान से मारने तक की धमकी दी। मीनू का कहना है कि पुलिस ने भी मामले में अस्पताल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। डिप्लोमैटिक ग्रीन्स सोसाइटी के रहने वाले इस कपल के यहां जनवरी में 2 जुड़वा बच्चियों का जन्म हुआ था। दावा है कि जब परिवार के किसी मेंबर की शक्ल बच्चियों से नहीं मिली तो उन्होंने DNA टेस्ट कराया। लैब रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दोनों बच्चियों का बायोलॉजिकल मैच न तो अपनी मां से हुआ और न ही पिता से। पहले जानिए कपल ने क्या आरोप लगाए…. अस्पताल ने बच्चों की सौदेबाजी की पीड़ित राहुल राठौर और उनकी पत्नी मीनू एक रियल एस्टेट कंपनी के फाउंडर है। उनका कहना है कि IVF प्रक्रिया में डबल-विटनेसिंग और बारकोडिंग होती है। दो डॉक्टरों और एक एक्सपर्ट की मौजूदगी में ही भ्रूण ट्रांसफर होता है। ऐसी स्थिति में डीएनए टेस्ट फेल हो कोई ह्यूमन एरर नहीं है। इन्होंने हमारे DNA से बने बच्चे का सौदा किया है। मीनू राठौर का कहना है कि उन्होंने जिस बच्चे को जन्म दिया, वह उनका नहीं है। उनका अपना बच्चा दिल्ली के अस्पताल ने बेच दिया। अगर हमारा बच्चा अस्पताल लौटा देगा तो वे इन दोनों बच्चियों को भी पालने को तैयार है। चुप रहने को करोड़ों का ऑफर पीड़ित कपल का आरोप है कि जब उन्होंने डीएनए रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रशासन से लिखित जवाब मांगा, इसके बाद उन्होंने डराया-धमकाना शुरू कर दिया। मामले को निपटाने के लिए करोड़ों रुपयों का ऑफर भी दिया गया। जब राहुल राठौर का कहना है कि जब रुपए जब समझौता करने से इनकार किया तो उन्हें धमकी मिलनी शुरू हो गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की राहुल राठौर का कहना है कि ये मामला चाइल्ड ट्रैफिकिंग और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। पुलिस में शिकायत देने के बाद भी अब तक अस्पताल प्रशासन को गिरफ्तार नहीं किया गया। जब अस्पताल की शिकायत करने पर उन्हें धमकी मिलने लगी तो भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पढ़िए IVF ट्रीटमेंट से लेकर बच्चियों के जन्म तक की कहानी… —————— यह खबर भी पढ़ें… IVF से हुई जुड़वां बेटियों को अपना मानने से इनकार:गुरुग्राम में कपल बोला-शक्ल नहीं मिलती, DNA टेस्ट में 0% मैच; दिल्ली सेंटर पर FIR कराई हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले कपल ने राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित आईवीएफ (IVF) सेंटर पर बच्चों की अदला-बदली का आरोप लगाया है। पीड़ित कपल राहुल और मीनू राठौर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-111 स्थित लग्जरियस पुरी डिप्लोमेटिक ग्रीन्स सोसाइटी में रहते हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News