Advertising
Home Top stories रोहित-हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज...
Advertising
<

रोहित-हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे; कोहली पहले ही बाहर हो चुके

0
रोहित-हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया:  अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे; कोहली पहले ही बाहर हो चुके

रोहित-हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे; कोहली पहले ही बाहर हो चुके

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से शुरू होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी खेलेंगे हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक दोनों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे।

हाल ही में हुए IPL के दौरान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं हार्दिक पांड्या बैक स्पाज्म की वजह से परेशान थे। दोनों मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे।

रोहित-हार्दिक को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था। अब BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने दोनों को फिटनेस क्लियरेंस दे दी है।

IPL 2026 के दौरान 12 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद रोहित मैदान से बाहर चले गए। वे अगले 5 मैच नहीं खेले।

Advertising

कोहली पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके

विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था।

स्क्वाड अनाउंस के समय BCCI चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने बताया था कि कोहली की रिकवरी का सही समय अभी तय नहीं है। इंग्लैंड वनडे सीरीज तक वह फिट हो सकते हैं, लेकिन यह पक्का नहीं है।

कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

31 मई को IPL फाइनल में हैमस्ट्रिंग में परेशानी के बाद कोहली को ट्रीटमेंट लेना पड़ा था। उन्होंने मैच में नाबाद 75 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।

तीन वनडे मैच खेले जाएंगे

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान की वनडे टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान, फरीद मलिक, बिलाल सामी।

अफगानिस्तान से इकलौते टेस्ट में भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत

भारत ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हरा दिया। यह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत पारी और 272 रन के अंतर से थी। जो 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में मिली थी।

मैच के तीसरे दिन सोमवार को अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा।

अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 4 और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। सुथार ने अफगानिस्तान की पहली पारी में 6 विकेट लिए थे। इस तरह उन्होंने मैच में 7 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरबोर्ड

——————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें….

सिराज को आयरलैंड-इंग्लैंड टी-20 सीरीज से आराम:वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए फैसला; प्रसिद्ध कृष्णा को मौका

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Advertising