HomeTop storiesसुरक्षा अधिकारी पदों पर सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी: झुंझुनूं में...
Advertising
<
सुरक्षा अधिकारी पदों पर सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी: झुंझुनूं में 10 और 11 जून को लगेगा रोजगार मेला, सुरक्षा कर्मियों की होगी सीधी भर्ती – Jhunjhunu News
सुरक्षा अधिकारी पदों पर सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी: झुंझुनूं में 10 और 11 जून को लगेगा रोजगार मेला, सुरक्षा कर्मियों की होगी सीधी भर्ती – Jhunjhunu News h3>
जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, झुंझुनूं की ओर से 10 और 11 जून को दो दिवसीय रोजगार मेले और कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से सुरक्षा कर्मियों की सीधी भर्ती की जाएगी। सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि 10 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस रोजगार मेले में देश की कई प्रतिष्ठित निजी और सिक्योरिटी कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेकर उन्हें विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर देंगी। किन पदों पर होगी भर्ती इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से मुख्य रूप से सुरक्षा जवान (Security Guard), सुरक्षा सुपरवाइजर (Security Supervisor) और।सुरक्षा अधिकारी (Security Officer) के पदों पर भर्ती की जाएगी। तहसील अनुसार भर्ती का शेड्यूल भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों (तहसीलों) के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती प्रक्रिया रोजाना सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 10 जून को अलसीसर, मंडावा, चिड़ावा, नवलगढ़ और सूरजगढ़ क्षेत्र के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 11 जून पिलानी, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, सिंघाना, बुहाना और झुंझुनूं क्षेत्र के अभ्यर्थी शामिल होंगे। योग्यता और शारीरिक मापदंड इस भर्ती में शामिल होने के लिए कंपनियों द्वारा कुछ जरूरी शर्तें और नियम तय किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास से लेकर स्नातक (Graduate) होना चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 19 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लंबाई न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का वजन 52 किलोग्राम से 80 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए।
चयन के बाद कहां मिलेगी पोस्टिंग इंटरव्यू और शारीरिक मापदंडों में पास होने वाले चयनित युवाओं को राजस्थान और आसपास के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा। मुख्य रूप से नीमराना, भिवाड़ी, बावल, बीकानेर और जयपुर सहित अन्य औद्योगिक इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews