आम पन्ना या जलजीरा… गर्मी से बचने के लिए कौन सी देसी ड्रिंक है सबसे बेस्ट? h3>
Aam Panna vs Jaljeera: देश के कई हिस्सों में गर्मी की तपिश अभी भी जारी है और कई राज्यों में तापमान 40-45°C पार कर चुका है. ऐसे में दोपहर के समय लू भी चलने लगी है. ऐसे मौसम में खुद का ख्याल रखना खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. गर्मी के मौसम में लोग अपने शरीर को नेचुरल रूप से ठंडा करने के लिए तरह-तरह के देसी ड्रिंक को डाइट में शामिल करते हैं. इन ड्रिंक्स में आम पन्ना और जलजीरा का नाम सबसे ऊपर आता है. अक्सर लोग इस बारे में कन्फ्यूज रहते हैं कि दोनों में से क्या अधिक बेहतर है? तो आइए जान लीजिए.
दोनों में से क्या है बेस्ट?
हाइड्रेशन, डाइजेशन, पोषक तत्वों की पूर्ति, वेट लॉस और गर्मी के लिहाज से आम पन्ना और जलजीरा में से क्या बेहतर है, इस बारे में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. विनीत कुमार गुप्ता का कहना है, जलजीरा में जीरा, पुदीना, काला नमक और इमली जैसी चीजे मिलाई जाती है. ये सभी पाचन दुरुस्त रखने में मदद करती है और शरीर को ठंडक पहुंचाती है.
जलजीरा में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भी पाए जाते हैं. वहीं आम पन्ना कच्चे आम से तैयार किया जाता है. इसमें विटामिन सी, इरोन, पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए ये एनर्जी देने के साथ ही गर्मियों में राहत भी पहुंचाता है.
अगर हाइड्रेशन की बात करें तो आम पन्ना ज्यादा बेहतर है क्योंकि इसमें पोटेशियम और बाकी इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर में पानी और नमक का संतुलन बनाए रखते हैं.
Advertising
वैसे तो जलजीरा भी शरीर को ठंडक और ताजगी देता है लेकिन यदि पसीना अधिक आए या बहुत डिहाइड्रेशन हो तब आम पन्ना ही पीना चाहिए. गर्मियों में लू से बचाने में भी आम पन्ना अधिक फायदेमंद है क्योंकि कच्चे आम में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडक देते हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं.
इससे कमजोरी चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतों का जोखिम कम हो जाता है. वैसे तो जलजीरा भी शरीर को ठंडक देता है पर लू और ज्यादा गर्मी से बचाव में आम पन्ना अधिक असरदार है.
डाइजेशन के लिए क्या बेहतर?
पाचन के लिहाज से जलजीरा बेहतर माना जाता है. इसमें जीरा, पुदीना, काला नमक और हींग जैसे मसाले होते है जो गैस अपच और पेट फूलने जैसी परेशानियों में राहत पहुंचाते है. जलजीरा भूख बढ़ाने और हाजमा दुरुस्त करने में भी मदद करता है.
यदि जलजीरा में कम चीनी डाले और सीमित मात्रा में ले तो ये वजन घटाने में काम आ सकता है. जलजीरा में कैलोरी भी कम होती है ये पाचन बेहतर करके. मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है और जिनका मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है उनका वजन आसानी से घटता है.
जलजीरा और आम पन्ना को दोपहर या बाहर से आने के बाद पीना सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि उस वक्त शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की जरुरत होती है. इन्हें खाली पेट बहुत ज्यादा नहीं पीना चाहिए और जिन्हें हाई बीपी या डायबिटीज है वो आम पन्ना या जलजीरा बनाते वक्त नमक और चीनी की मात्रा का खास ध्यान रखे.
—- समाप्त —-