Advertising
Home Top stories Bihar: शराब माफिया का दुस्साहस, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा...
Advertising
<

Bihar: शराब माफिया का दुस्साहस, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; महिला जवान समेत आठ पुलिसकर्मी घायल

0
Bihar: शराब माफिया का दुस्साहस, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; महिला जवान समेत आठ पुलिसकर्मी घायल

Bihar: शराब माफिया का दुस्साहस, छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; महिला जवान समेत आठ पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकानें वाला मामला सामने आया है, जहां शराब मफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Advertising

जानकारी के अनुसार, पारू थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में पुलिस को शराब कारोबारियों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम अहले सुबह करीब तीन बजे छापेमारी और कॉम्बिंग ऑपरेशन के लिए गांव पहुंची थी।

शराब कारोबारियों के समर्थकों को पुलिस ने घेरा

आरोप है कि कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारियों के समर्थकों और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया। इसके बाद उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कई जवान घायल हो गए। घायलों में महिला पुलिसकर्मी पुष्पा कुमारी के अलावा सन्नी कुमार, पुलकित कुमार, रामभरोस यादव, मो. मुमताज, अजय कुमार, पंकज कुमार और विवेक कुमार शामिल हैं। सभी को पहले पारू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हमलावर मौके से फरार हुए

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की और इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar : पटना सिविल कोर्ट से खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising