Advertising
Home Top stories पीलीभीत में मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद: दोनों पक्षों ने...
Advertising
<

पीलीभीत में मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद: दोनों पक्षों ने डीएम-एसपी से की शिकायत, जांच के निर्देश – Pilibhit News

3
पीलीभीत में मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद:  दोनों पक्षों ने डीएम-एसपी से की शिकायत, जांच के निर्देश – Pilibhit News

पीलीभीत में मंदिर पर कब्जे को लेकर विवाद: दोनों पक्षों ने डीएम-एसपी से की शिकायत, जांच के निर्देश – Pilibhit News


पीलीभीत शहर के मोहल्ला आसफजान में एक दशकों पुराने मंदिर पर वर्चस्व और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक पक्ष ने जिलाधिकारी (डीएम) और दूसरे पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम को दी गई शिकायत में शिवानी अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, गीता मिश्रा और मोहल्ले के दर्जनों अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि एक परिवार पिछले कुछ समय से मंदिर परिसर में अवैध रूप से रह रहा है और उस पर अपना मालिकाना हक जता रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें पूजा-अर्चना करने से रोका जाता है और विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे इस संबंध में शिकायत पत्र तैयार कर रहे थे, तो आरोपी पक्ष ने उसे छीनकर फाड़ दिया और मारपीट पर उतारू हो गया। दूसरे पक्ष के विनोद कुमार मिश्रा ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने पैतृक दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि उनके पूर्वज शिवसहाय ने इस ठाकुरद्वारा (मंदिर) की वसीयत उनके परिवार के नाम की थी। पूर्वजों के निधन के बाद वे ही इसके विधिक वारिस हैं और कई वर्षों से मंदिर की देखभाल कर रहे हैं। विनोद मिश्रा का आरोप है कि पड़ोस के ही कुछ प्रभावशाली व्यापारी पिता-पुत्र मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उन्हें परेशान कर रहे हैं।विनोद मिश्रा ने बताया कि हाल ही में 3 जून को बरेली में उनकी बेटी का कूल्हा प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ था। 7 जून को अस्पताल से लौटने के अगले ही दिन, यानी 8 जून की सुबह, विपक्षी दल ने उनके घर पर चढ़कर झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अपनी बेटी के इलाज के पर्चे और मंदिर की वसीयत के कागज भी पुलिस को सौंपे हैं। फिलहाल, मंदिर पर कब्जे और पारिवारिक संपत्ति के दावों के बीच मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन दोनों पक्षों के दावों की सत्यता की जांच कर रहा है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया मामले की शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising