NEWS4SOCIALसमाधान का असर, पानी लीकेज की समस्या दुरस्त: सीकर में स्ट्रीट लाइट, खुली नाली और गंदगी की समस्याएं बनी चिंता का कारण – Sikar News h3>
सीकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से NEWS4SOCIALसमाधान पर एक बार फिर जनसुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं। शहर के लोगों ने स्ट्रीट लाइट खराब होने, खुली नालियों, सार्वजनिक स्थानों पर फैली गंदगी और बिजली की अनावश्यक बर्बादी जैसी शिकायतें पोस्ट कर प्रशा
.
लोगों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, एक मामले में विभागीय कार्रवाई के बाद समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)
खराब स्ट्रीट लाइट से अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग
फतेहपुर रोड स्थित शिव मंदिर सिनेमा के सामने से आशीष शर्मा ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। रात के समय पूरी सड़क अंधेरे में डूबी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होने के कारण असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने की बात कही और जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने की मांग की है।
क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हुई है।
खुली नाली बनी दुर्घटना का कारण
पिपराली रोड स्थित गणपति प्लाजा के सामने से महिपाल बुरड़क ने पोस्ट किया कि सड़क किनारे बनी नाली का एक हिस्सा काफी समय से खुला पड़ा हुआ है। नाली के ऊपर लगी स्लैब क्षतिग्रस्त होने से वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। क्षेत्र से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन और पैदल लोग गुजरते हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।
ड़क किनारे बनी नाली का एक हिस्सा काफी समय से खुला पड़ा हुआ है।
दिन में भी जल रही रोड लाइट, बिजली की हो रही बर्बादी
आरटीओ ऑफिस रोड स्थित कैलाश नगर रेलवे स्टेशन कॉलोनी से सुनील ने पोस्ट किया कि सरकारी क्वार्टर क्षेत्र में लगी रोड लाइट दिन के समय भी लगातार चालू रहती है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, जिससे अनावश्यक बिजली खर्च हो रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक ओर बिजली बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से सरकारी संसाधनों की बर्बादी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
सरकारी क्वार्टर क्षेत्र में लगी रोड लाइट दिन के समय भी लगातार चालू रहती है।
सरकारी प्लॉट में फैली गंदगी से बढ़ रही परेशानी
राधाकिशनपुरा सरकारी क्वार्टर क्षेत्र से सुनील ने पोस्ट किया कि बड़ी पानी की टंकी के पास स्थित सरकारी प्लॉट में लंबे समय से कचरा और गंदगी जमा है। कचरे के कारण बदबू फैल रही है और आसपास के क्षेत्र का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से मच्छरों और अन्य कीटों की संख्या बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने जल्द सफाई अभियान चलाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
बड़ी पानी की टंकी के पास स्थित सरकारी प्लॉट में लंबे समय से कचरा और गंदगी जमा है।
NEWS4SOCIALसमाधान में हुआ पानी लीकेज का समाधान
फतेहपुर रोड स्थित डाक बंगला सर्किल, आनंद नगर से हरीश ने पोस्ट किया था कि क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज होने के कारण पिछले तीन दिनों से हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर व्यर्थ हो रहा था। पानी बहने से सड़क खराब होने के साथ-साथ लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पाइपलाइन की मरम्मत करवाई और लीकेज बंद कर दिया। समाधान होने की जानकारी संबंधित अधिकारी द्वारा कमेंट के माध्यम से दी गई। समस्या के समाधान से क्षेत्रवासियों को राहत मिली और पानी की बर्बादी भी रुकी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पाइपलाइन की मरम्मत करवाई।
सड़क की समस्या का हुआ समाधान
फतेहपुर रोड, सबलपुरा से पंडित मुरारी झा ने पोस्ट किया था कि मदनी महल के सामने की सड़क काफी समय से खराब हालत में थी। सड़क पर गड्ढे होने और पानी जमा रहने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत करवा दी। समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।
शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए सड़क की मरम्मत करवा दी
आज के पब्लिक के स्टार :वाजिद अहमद
फतेहपुर रोड, सबलपुरा से पंडित मुरारी झा ने पोस्ट किया था कि मदनी महल के सामने की सड़क लंबे समय से खराब थी। सड़क पर गड्ढे होने और पानी जमा रहने के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान में एईएन वाजिद अहमद ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत सामने आने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीम से समन्वय किया और सड़क सुधार कार्य करवाया।
सड़क पर गड्ढे होने की समस्या के समाधान में एईएन वाजिद अहमद ने अहम भूमिका निभाई।
आमजन की आवाज बना ‘NEWS4SOCIALसमाधान’
‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक NEWS4SOCIALके इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।
आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।
इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।
शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास
इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे NEWS4SOCIALएप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे, ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक NEWS4SOCIALएप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। यदि सरकार और अधिकारी इसे सकारात्मक लेकर समाधान के लिए काम करेंगे तो शहर में बदलाव लाया जा सकता है।
ये खबरें भी पढ़िए…
1.एक क्लिक पर हुआ सड़क की समस्या का समाधान:नालियों और सीवरेज की समस्याओं से लोग परेशान, JEN हरिराम बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’
2.NEWS4SOCIAL‘समाधान’, एप पर शिकायत से प्रशासन हुआ अलर्ट:पानी, सफाई और आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों का हुआ समाधान
3.सीकर में समाधान सेगमेंट का असर:कचरा गाड़ी और नाली की समस्या में सुधार, AEN अमित शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’
4.सीकर में सड़क और सीवर समस्याओं से लोग परेशान:कई इलाकों में जलभराव, टूटी सड़कें और खुले चैंबर; AEN वाजिद अहमद बने स्टार ऑफिसर
5. NEWS4SOCIALसमाधान असर, एक पोस्ट से मिल रहा समाधान:बिजली, सीवरेज और टूटी सड़कों की समस्याओं से लोग परेशान, विवेक ओला बने आज ‘पब्लिक के स्टार’
6.सीकर में NEWS4SOCIALसमाधान पर उठी जनता की आवाज:स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति की समस्या पर कार्रवाई, हरिराम बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’





