जल संकट के बीच प्रभावित होंगी पानी की टंकियां: महू में पाइप लाइन लीकेज होने का होगा असर, लाइन भरने में लगेंगे 6 से 7 घंटे – Indore News h3>
महू में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे गैरिसन ग्राउंड के पास नर्मदा फेस-3 की मुख्य पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने से हजारों गैलन पानी तेज दबाव के साथ सड़क पर बहने लगा, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर करीब आधा किलोमीटर तक पानी फैल गया था। महू में पाइप लाइन फटने का असर इंदौर की पानी की टंकियों पर होगा, जिसके कारण कई टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इंदौर में जल संकट के बीच शुक्रवार को पानी की टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि नर्मदा तृतीय चरण के पंप बंद होने के कारण शुक्रवार को सुबह कई पानी की टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इन टंकियों से प्रभावित होगी पानी की सप्लाई बिजलपुर, मां विहार, स्कीन नंबर 59, बिलावली, भंवरकुआं, खातीवाला, स्नेह नगर, गाडी अड्डा, पागनिसपागा, सी.पी.शेखर नगर, उर्दू स्कूल, एमवाय, पीडब्ल्यूडी, यशवंत क्लब, तुकोगंज, कॉटन अड्डा, भागीरथपुरा, कुलकर्णी का भट्टा, अम्बेडकर नगर, एमआईजी, त्रिवेणी पार्क, बजरंग नगर, नंदा नगर रोड नंबर 13, नंदा नगर न्यू, नंदा नगर रेक्टटेंगुलर, बर्फानी धाम, जनता क्वार्टर, सुखलिया, वीणा नगर, लवकुश विहार, महालक्ष्मी, स्कीन नंबर 54, स्कीम नंबर 74, स्कीम नंबर 114 पार्ट 2, नानक नगर, स्कीम नंबर 94, मूसाखेड़ी, टूटी प्रेस, शिव नगर, महावीर नगर, खजराना, प्रगति नगर, रेती मंडी, सूर्यदेव नगर, हवा बंगला, विदुर नगर, ग्रेटर वैशाली, स्कीम नंबर 71, चंदन नगर, ईटा भट्टा, नगीन नगर, अम्बिकापुरी, सिलीकॉन सिटी, स्कीम नंबर 140, कृषि नगर, रेडियो कॉलोनी, पालीवाल नगर, श्री नगर एक्सटेंशन, भूरी टेकरी, मित्र बंधू, सर्व सुविधा नगर, हारुन कॉलोनी, स्कीम नंबर 134, साईंकृपा, तपेश्वरी, समर पार्क, लसूडिया, स्कीम नंबर 114 पार्ट 1, स्कीम नंबर 78, राजीव आवास विहार, लोहामंडी, स्कीम नंबर 113, स्काम नंबर 136 शाम को इन टंकियों से पानी की सप्लाई हुई प्रभावित पंप बंद होने के कारण गुरुवार शाम को पानी की सप्लाई में प्रभावित होने वाली टंकियों में चंदन नगर, अम्बिकापुरी, नगीन नगर, हवा बंगला, विदुर नगर, स्कीम नंबर 59, स्कीम नंबर 94, शिव नगर, एमआईजी, स्कीम नंबर 74, बजरंग नगर, वीणा नगर, प्रेस कॉम्प्लेक्स (बर्फानी धाम), बिलावली, भंवरकुआं शामिल है। 6 से 7 घंटे का समय लगता है लाइन भरने में जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने कहा कि महू में पाइप लाइन की वेलडिंग खुल गई थी। उसके कारण अगले 24 इंदौर में पानी की सप्लाई बाधित होगी। पंप जरूर बंद कर दिए थे। इंदौर में 70 किमी दूर से नर्मदा का पानी आता है और बड़ी लाइन है। लाइन को पूरी भरने में 6 से 7 घंटे का समय लगता है। लाइन ठीक होने के बाद उसमें पानी भरना, टंकियों को भरने के लिए प्रेशर डेवलप करना उसमें समय तो लगेगा।