अजमेर में रिसोर्ट मालिक और भाजपा नेता के बीच विवाद-VIDEO: रिसोर्ट पर कब्जा करने का लगाया था आरोप;अब दोनों बोले- ये पुराना वीडियो – Ajmer News h3>
अजमेर जिले के पुष्कर स्थित एक रिसोर्ट मालिक और भाजपा नेता के बीच विवाद का एक वीडियो सामने आया है।
.
वीडियो में रिसोर्ट मालिक राकेश गुप्ता और भाजपा नेता व निवर्तमान जिला परिषद सदस्य महेन्द्र सिंह मझेवला दिख रहे है।
वीडियो में राकेश गुप्ता बोलते दिख रहे है कि भाजपा नेता मझेवला उनके रिसोर्ट पर जबरन कब्जा करना चाहते है। इसके लिए बार-बार परेशान करने का आरोप भी लगाया।
ये वीडियो बुधवार रात को सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ। वीडियो सामने आते ही दोनों (महेन्द्र सिंह मझेवला-राकेश गुप्ता) ने आज राजीनामे की बात कही।
राजीनामे का वीडियो बनाकर कहा कि वायरल वीडियो 2025 का है और कुछ लोगों की ओर से उनकी छवि खराब करने के लिए अब सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि ब्रह्मा रिसोर्ट के पास की जमीन पर कब्जा करने वालों ने पुराना वीडियो वायरल किया है।
बता दें कि जिस ब्रह्मा रिसोर्ट को लेकर विवाद हुआ था, उसे मालिक ने बाद किसी और को बेच दिया था।
देखिए-पुराने वीडियो की 2 PHOTOS
इस वीडियो को भाजपा नेता और रिसोर्ट मालिक ने 2025 का बताया है, जिसमें रिसोर्ट मालिक और भाजपा नेता झगड़ते दिख रहे है।
विवाद और राजीनामे के वीडियो में क्या है, पढ़िए-
पहला वीडियो: दोनों झगड़ा करते आए नजर
दोनों पक्षों के झगड़े का करीब 2 मिनट 56 सेकंड का वीडियो ब्रह्मा रिसोर्ट का है। वीडियो में राकेश गुप्ता आरोप लगा रहे है कि भाजपा नेता महेन्द्र सिंह मझेवला उनका रिसोर्ट जबरन लेना चाहते है। भाजपा नेता उनसे बात करते है। इसके कुछ देर बाद वहां से निकल जाते है। ये वीडियो अब 3 जून को सोशल मीडिया सामने आया है।
दूसरा वीडियो: दोनों ने राजीनामे की बात की
वीडियो सामने आने के बाद राकेश गुप्ता और महेन्द्र सिंह मझेवला ने आज राजीनामे का एक वीडियो बनाया। 1 मिनट 14 सेकंड के इस राजीनामे के वीडियो में दोनों बोल रहे है कि उनके बीच कोई विवाद नहीं है। उस समय गुस्से में ऐसा हुआ था।
विवाद के बाद ऐसे दौड़ते हुए कमरे से बाहर निकले थे भाजपा नेता। ये पुराना 2025 का वीडियो है।
भाजपा नेता बोले- मामला करवाएंगे दर्ज
भाजपा नेता निवर्तमान जिला परिषद सदस्य महेन्द्र सिंह मझेवला ने कहा कि मेरी और रिसोर्ट मालिक राकेश गुप्ता की बिना सहमति के सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया गया है।
इसके लिए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार रात को सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो 2025 का है। उस दौरान गुस्से में ऐसा हुआ था। अब दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है।
मझेवला ने कहा कि जहां तक रिसोर्ट की बात है- जयपुर के एक व्यक्ति को करीब तीन-चार महीने पहले ही राकेश गुप्ता बेच चुके है। इस रिसोर्ट के पास की जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे है और पुष्कर थाने में मामला दर्ज है। जमीन पर कब्जा करने वालों का विरोध किया तो हमारा पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
रिसोर्ट मालिक बोले- हमारे बीच कोई विवाद नहीं
रिसोर्ट मालिक राकेश गुप्ता ने कहा कि वीडियो अक्टूबर 2025 का मामला है। पैसे की बात नहीं बनने पर विवाद हुआ था लेकिन उसी दिन आपस में बात विवाद को सुलझा लिया गया था। तब (2025) ईश्वर धारीवाल ने वीडियो बनाया था। मेरा अब किसी से कोई विवाद नहीं है। हमारी छवि धूमिल करने के लिए ऐसा किया है।
विवाद का वीडियो सामने आने के बाद रिसोर्ट मालिक और भाजपा नेता ने आज एक राजीनामे का वीडियो बनाया और कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।
रिसोर्ट के पास जमीन पर कब्जा करने का विवाद
रेवत निवासी गिरधारी दास वैष्णव ने पिछले दिनों पुष्कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि वह ठाकुरजी मंदिर में पुजारी है। 25 मई को घर पर सो रहा था। मंदिर की जमीन पर महावीर सिंह और बींजू सिंह खेती का काम करते है।
रात करीब 12 बजे महावीर सिंह का फोन आया था कि मंदिर के पास शंकर सिह व मनीष सोनी के खेत पर 30 से 40 लोग जेसीबी, 2 ट्रैक्टर, तारबंदी, गेट, पशुओं के पानी की खेली पर जेसीबी चला रहे है।
सूचना पर रात को ही बेटे के साथ मौके पर पहुंचा था। मौके पर 30 से 40 लोग सरिया, लाठी, अवैध हथियार लेकर मारने के लिए भागे। पैर पर सरिए से वार किया और सिर पर लाठी डंडे से वार किया। दोनों जान बचाकर वहा से भाग निकले। घर आकर रात को पुलिस को सूचना दी।
30 से 40 अज्ञात लोगो में से केवल ईश्वर धारीवाल को जानता हूं, जिसका अजमेर में 9 नम्बर पेट्रोल पंप के पास फर्नीचर का काम है। बाकि सब अज्ञात थे। इससे पहले भी ईश्वर धारीवाल ने कई बार खेत पर आकर और अज्ञात लोगों से फोन पर धमकी दिलवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये मंदिर ब्रह्मा रिसोर्ट के पास है।
……….
पढें ये खबर भी…
पुष्कर घाटी में गिरा डंपर अवैध बजरी ले जाते पकड़ा:ड्राइवर पर 1.09 लाख का जुर्माना, खनिज चोरी व रॉयल्टी चोरी का मामला दर्ज
अजमेर के पुष्कर घाटी में गिरा बजरी से भरा डंपर अवैध बजरी का परिवहन कर रहा था। इसका खुलासा माइनिंग डिपार्टमेंट की जांच में हुआ है। आरोपी चालक पर माइनिंग विभाग ने एक लाख 9 हजार का जुर्माना लगाया। जुर्माना राशि देने से इनकार करने पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में शिकायत दी। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन व बजरी जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढें
