दरभंगा में नगर निकाय समेत 36 पंचायतों में सहयोग शिविर: आम जनता की समस्याओं को होगा समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी – Darbhanga News

3
दरभंगा में नगर निकाय समेत 36 पंचायतों में सहयोग शिविर:  आम जनता की समस्याओं को होगा समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी – Darbhanga News

दरभंगा में नगर निकाय समेत 36 पंचायतों में सहयोग शिविर: आम जनता की समस्याओं को होगा समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी – Darbhanga News


दरभंगा जिले में आज(2 जून 2026) 36 पंचायत समेत नगर निकाय क्षेत्रों में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों की तरह नगर निकाय क्षेत्रों में भी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। आवेदकों को पावती भी उपलब्ध कराई जाएगी। सभी शिकायतों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि में शिकायतों का निपटारा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के वार्ड संख्या-01 स्थित मध्य विद्यालय, अलीनगर में उप नगर आयुक्त डॉ. जयचन्द्र अकेला की अध्यक्षता में और वार्ड संख्या-48 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, पंडासराय में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शांति रमन की अध्यक्षता में सहयोग शिविर आयोजित होगा। शिविरों में संबंधित पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन की ओर से सभी शिविर स्थलों पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। नगर निकाय क्षेत्र में सहयोग शिविर वार्ड-01, मध्य विद्यालय, अलीनगर (दरभंगा नगर निगम) वार्ड-48, राजकीय मध्य विद्यालय, पंडासराय (दरभंगा नगर निगम) वार्ड-08, सामुदायिक भवन, विशनपुर चौगामा (नगर परिषद बेनीपुर) वार्ड-17, पंचायत भवन (नगर परिषद जाले) वार्ड-03, प्लस-2 उच्च विद्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी वार्ड-13, प्लस-2 शांति नायक उच्च विद्यालय, बहेड़ी वार्ड-05, सामुदायिक भवन, भंसार पोखर के निकट (घनश्यामपुर) वार्ड-10, नगर पंचायत कार्यालय परिसर (भरवाड़ा) वार्ड-08, सामुदायिक भवन, पानी टंकी के पास (सिंहवाड़ा) वार्ड-06, मध्य विद्यालय, खेवा (बिरौल) वार्ड-08, पुराना कार्यालय (सामुदायिक भवन), पानी टंकी के पास (कमतौल-अहियारी) वार्ड-09, एनपीएस सिरनियां घाट टोल (हायाघाट) 18 प्रखंड के 36 पंचायत में शिविर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारियों और संबंधित थानाध्यक्षों को समन्वय स्थापित कर शिविरों के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिले के 18 प्रखंडों की 36 पंचायतों में भी शिविर लगेगा। सदर प्रखंड के शिशो-शाहबाजपुर पंचायत, बहादुरपुर के बरूआर-रामभद्रपुर, हायाघाट के आनंदपुर सहोरा-पतोर, हनुमाननगर के रूपौली-गोढ़ैला, बहेड़ी के रमौली गुजरौली-हरहच्चा, केवटी के कर्जापट्टी-पिंडारूच, जाले के गड़री-जोगियारा, सिंहवाड़ा के हरपुर-अरई बिरदीपुर, मनीगाछी के ब्रह्मपुर-राघोपुर उत्तरी, तारडीह के महथौर-विशहथ बथिया, बेनीपुर के सझुआर-मकरमपुर में शिविर लगेगा। इसके अलावा अलीनगर के घमौरा धमसाइन-हरियठ, बिरौल के कहुआ-रौहार महसूदा, गौड़ाबौराम के कसरौर, बसौली-कसरौर करकौली, घनश्यामपुर के तुमौल-जयदेवपट्टी, किरतपुर के रसियारी पौनी-झगरूआ, कुशेश्वरस्थान के हरिनगर-मसानखोन, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के भिण्डुआ-इटहर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News