राजस्थान के 5 और शहरों में ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ लॉन्च: डिप्टी सीएम बैरवा, शिक्षा, कानून और वन मंत्री ने की शुरुआत, समस्या से समाधान तक ऑनलाइन – Rajasthan News h3>
दैनिक NEWS4SOCIALएप का आमजन की समस्याओं से जुड़ा नया सेगमेंट जयपुर के बाद राजस्थान के 5 और शहरों में लॉन्च किया गया।
दैनिक NEWS4SOCIALन्यूज एप पर आमजन की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने वाला ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट अब जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और सीकर जिले में भी शुरू हो गया है। जयपुर में सफलता के बाद इस सेगमेंट को प्रदेश के इन 5 और जिलों में विस्तार दिया गया है
.
खास बात यह है कि जनता जो समस्या पोस्ट करेगी, जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी उसका समाधान करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया आम लोगों को भी दिखाई देगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों बनी रहेगी।
इस सेगमेंट की शुरुआत उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री और जोधपुर जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर, वन मंत्री और सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा, विधि एवं न्यायिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने की।
सभी ने NEWS4SOCIALके इस प्रयोग की सराहना की और कहा- एप का ये फीचर पब्लिक और सरकार के बीच सेतु का काम करेगा। मीडिया का काम जनता की समस्याओं को सामने लाना है।
इस सेगमेंट की खासियत यह है कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को NEWS4SOCIALएप पर ही अथॉरिटी अकाउंट मिलेगा। इसमें वे अपने विभाग की समस्या का समाधान करते हैं तो एक क्लिक पर समाधान दिखा सकते हैं या समाधान जारी है… के बारे में जानकारी दे सकते हैं। आमजन भी पोस्ट की गई समस्या के समाधान पर फीडबैक दे सकेंगे।
देश में मीडिया इंडस्ट्री में ऐसा पहला प्रयोग है, जहां लोग सीधे आवाज उठा सकेंगे और अधिकारी एक क्लिक पर समाधान कर सकेंगे। सामाजिक सरोकार की कड़ी में लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने की दिशा में दैनिक NEWS4SOCIALने इस प्रयोग की शुरुआत जयपुर से की थी।
सेगमेंट की लॉन्चिंग की PHOTOS…
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट को लॉन्च किया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट पर क्लिक कर इसकी शुरुआत की।
सीकर जिले के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट को लॉन्च किया।
कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट की पोस्ट को रिव्यू किया।
डिप्टी सीएम ने कहा- आम आदमी के लिए फायदेमंद
उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार सुशासन के लिए प्रयासरत है। जनता की समस्याओं को चौपाल तक लगाकर सुना जा रहा है।
दैनिक NEWS4SOCIALन्यूज एप की ये पहल आम आदमी के लिए फायदेमंद होगी। ऐसी कई समस्याएं हैं, जो प्रशासन और सरकार तक नहीं पहुंच पाती। हर व्यक्ति मीडिया के माध्यम से अपनी समस्याएं पहुंचा सकता है। इस कड़ी में NEWS4SOCIALसमाधान जनता और प्रशासन के बीच सेतु का काम करेगा।
शिक्षा मंत्री बोल- अधिकारी और कर्मचारी और गंभीरता से काम करेंगे
जोधपुर के प्रभारी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सरकार लगातार जनसेवा से जुड़े कामों को प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में मीडिया के माध्यम से आमजन की समस्या सरकार तक पहुंचेगी तो अधिकारी और कर्मचारी और गंभीरता से काम करेंगे।
सीकर के प्रभारी, वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि जयपुर के बाद पांच शहरों में समाधान को शुरू करने से ज्यादा समस्याएं सामने आ सकेंगी।
कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मीडिया चौथा स्तंभ है। आमजन की समस्याओं को सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने का मीडिया ही एक माध्यम है।
जल्दी ही पूरे राजस्थान में लॉन्च करेंगे
दैनिक NEWS4SOCIALराजस्थान के स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित ने कहा- कुछ महीने पहले ये जयपुर में लॉन्च किया गया था। पाठकों की डिमांड के बाद राजस्थान के अन्य शहरों में इसे शुरू किया जा रहा है। जल्द ही पूरे राजस्थान में ये लॉन्च होगा।
इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से पहले से ही जयपुर के लोग सड़क, पानी, बिजली, सफाई, ट्रैफिक, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण जैसी रोजमर्रा की समस्याओं को आसानी से साझा कर रहे हैं।
NEWS4SOCIALसमाधान का उद्देश्य : जनता और प्रशासन के बीच सेतु
स्टेट एडिटर किरण राजपुरोहित कहते हैं- इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे NEWS4SOCIALएप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे, ये संभव नहीं है, लेकिन मीडिया ये काम आसानी से कर सकता है।
दैनिक NEWS4SOCIALएप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। यदि सरकार और अधिकारी इसे सकारात्मक रूप में लेकर समाधान के लिए काम करेंगे तो शहर में बदलाव लाया जा सकता है।
सेगमेंट की 5 खास बातें… अधिकारी कॉल कर सकेंगे
- सेगमेंट के जरिए शहर के लोग कभी भी कहीं से भी जन समस्याओं से जुड़ी पोस्ट शेयर कर सकते हैं।
- अधिकारी अपने विभाग से जुड़ी सभी समस्याएं एक साथ देख सकेंगे। एप के जरिए ये बता सकेंगे कि उन्होंने क्या एक्शन लिया है।
- एप में लोकेशन देखने और कॉलिंग का भी फीचर है, जरूरत पड़ने पर अधिकारी यूजर को सीधे कॉल कर सकेंगे।
- समाधान होने पर यूजर बता सकेंगे कि उनकी समस्या का समाधान हो चुका है।
- यूजर अपने एरिया की समस्याओं से जुड़ी सभी पोस्ट फिल्टर कर देख सकते हैं।
आपकी हर समस्या, बड़ा मुद्दा बनेगी
अब गली-मोहल्लों, सड़कों और सरकारी दफ्तरों में अटकी आपकी परेशानियों पर कार्रवाई भी होगी। दैनिक NEWS4SOCIALएप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है।
आपके द्वारा पोस्ट की गई हर शिकायत सीधे दैनिक NEWS4SOCIALडेस्क तक पहुंचेगी। डेस्क की टीम आपकी शिकायत की फैक्ट चेकिंग और वेरिफिकेशन करेगी ताकि सही और वास्तविक समस्याएं ही सामने आएं।
वेरिफिकेशन के बाद, कुछ ही मिनटों में आपकी समस्या आपके क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि वे तुरंत कार्रवाई कर सकें। हालांकि एक बार पोस्ट की गई समस्या का समाधान होने में लगभग 72 घंटे लग सकते हैं।
जनता के काम करने वालों के लिए स्टार ऑफिसर या पब्लिक स्टार बनने का मौका
इस सेगमेंट के तहत जन समस्याओं का जिम्मेदारी के साथ समाधान करवाने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। जनता से जुड़ने वाले अधिकारियों की न्यूज ‘स्टार ऑफिसर’ और ‘पब्लिक के स्टार’ के रूप में NEWS4SOCIALन्यूज एप और अखबार में पब्लिश की जाएगी। इसका मकसद यही है कि ज्यादा से ज्यादा अधिकारी शहरवासियों से जुड़ सकें।
——–
ये खबरें भी पढ़िए…
1- सीएम ने एमपी में लॉन्च किया ‘NEWS4SOCIALसमाधान’:सरकार-जनता के बीच सेतु बनेगा भास्कर, पहले चरण में भोपाल और इंदौर के पाठक कर सकेंगे समस्या पोस्ट
दैनिक NEWS4SOCIALन्यूज एप पर आमजन की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सोमवार को नया सेगमेंट ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ लॉन्च किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
2- NEWS4SOCIALएप का आमजन की समस्याओं वाला सेगमेंट लॉन्च, दीया कुमारी ने अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए
दैनिक NEWS4SOCIALएप का आमजन की समस्याओं से जुड़ा नया सेगमेंट आज से लॉन्च हो गया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इसकी शुरुआत की। सेगमेंट की शुरुआत होते ही लोगों ने समस्या से जुड़ी फोटो और उसकी जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
