बेनीवाल बोले-IG मेरे आगे हाथ जोड़ रहे: कलेक्टर को बोनट पर बैठाकर फैसला कराया था, बीजेपी के नेता मेरे आगे गिड़गिड़ाते हैं – Jaipur News h3>
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- मेरी सुरक्षा इन लोगों ने हटा दी, उनकी औकात ही क्या है? मेरी सुरक्षा तो राजस्थान के जवान करेंगे, मुझे उनकी सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। आपकी पुलिस तो मेरे आगे गिड़गिड़ाती है। दो-दो आईजी मेरे हाथ जोड़ रहे थे, कलेक्टर को तो मैंने बोनट पर बिठा कर फैसला कराया था। आज ये लोग मुझे आंख दिखा रहे हैं? मैं वही हूं, कल नए रूप में लौट कर आऊंगा। बेनीवाल ने कहा- सरकार उनकी राजनीतिक गतिविधियों को रोकना चाहती है, लेकिन मैं दबाव में आने वाले नहीं हैं। साधु-संतों और जनहित के मुद्दों को उठाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा कथित सामाजिक बहिष्कार संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बेनीवाल ने कहा- मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी व्यक्ति या समाज के खिलाफ इस तरह का फरमान नहीं दिया जा सकता। बेनीवाल ने कहा- कुचामन में लोगों का विरोध आरएलपी के खिलाफ नहीं बल्कि पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर था, लेकिन उसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। जयपुर में मीडिया से बातचीत में बेनीवाल ने ये बातें कही। पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था सांसद ने भाजपा सरकार पर पेपर लीक, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को लेकर भी सवाल उठाए। बेनीवाल ने कहा- कांग्रेस शासन के दौरान भाजपा नेताओं ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने वादे पूरे नहीं कर पाए। बेनीवाल ने दावा किया कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को कई सीटों पर मेरी वजह से फायदा हुआ था। बीजेपी के लोग हाथ फैला कर मेरे दरवाजे पर आए थे। पहले 25 सीट दिलाई थी। इस बार बीजेपी ने सिर्फ 11 सीट हारी है, बल्कि पांच जगह इन लोगों ने मुझे प्रणाम किया, जिसमें कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अलवर लोकसभा सीट शामिल हैं, जहां मेरी बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। राव राजेंद्र जी को भी छोड़ दीजिए, बिड़ला जी को बचाओ बेनीवाल ने आगे कहा- बीजेपी के नेता मेरे आगे टेलीफोन पर गिड़गिड़ाते हैं। भाई साहब आप अर्जुन जी की यहां मत जाइएगा। आप भूपेंद्र जी की इज्जत रखिए, राव राजेंद्र जी को भी छोड़ दीजिए, बिड़ला जी को बचाओ। मैं बीजेपी पार्टी में रहा था इसलिए उनका थोड़ा बहुत लगाव था। अब वह लगाव खत्म हो गया है। इनके कितने ही भाई साहबों को नेता और विधायक बनाया है। मुझसे हते थे, भाई साहब 12 चुनाव हार गए हैं, उनकी मदद कर दीजिए। मैं कहता था, आओ चाय पियो जाओ, कर दी मदद। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास किसी काम के नहीं बेनीवाल ने कहा- मुख्य सचिव वी श्रीनिवास किसी काम के नहीं हैं। इन्हें राजस्थान के बारे में कुछ पता ही नहीं है। इससे अच्छा तो किसी पत्थर को ही कुर्सी पर रख दिया जाता तो ज्यादा बेहतर रहता, या फिर कोई चीफ सेक्रेटरी ही नहीं होता। बेनीवाल ने कहा- इसी तरह राजस्थान के राज्यपाल का भी पता नहीं चल रहा है। वे कहीं भी किसी की भी शादी में चले जाते हैं। उनकी जांच होनी चाहिए। उनका क्या कनेक्शन है, यह पता लगाना चाहिए, कहीं राज्यपाल ने कोई और शादी में जाने का धंधा तो शुरू नहीं कर लिया है। इसकी जांच होनी चाहिए। मुझे लगता है कि चोरों की यह सरकार कांग्रेस के शासन में हुए सभी घोटालों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। दौसा में काजल, बिंदी और चूड़ियां बेच रहे थे बेनीवाल ने कहा- राजस्थान बीजेपी के हालात इतने बिगड़ गए हैं कि जो लोग दौसा में काजल, बिंदी और चूड़ियां बेच रहे थे, आज वे लोग राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में अच्छे पद पर बैठकर मुझे चुनौती दे रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर ज्यादा चुनौती देंगे तो बीजेपी 28 में 10 सीटों पर ही सिमट जाएगी, इसलिए सोच समझ कर बोलें। तीन के बाद तो गिनती ही नहीं होती है हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी नेत्री ज्योति मिर्धा पर निशाना साधते हुए कहा- वे तो कई चुनाव हार गई हैं, तीन के बाद तो गिनती ही नहीं होती है। उनके लिए मैं कुछ नहीं कहूंगा, मेरे प्रवक्ता ही काफी हैं। बेनीवाल ने कहा कि अभी तो मैंने ‘आव्हान’ नहीं किया है। ‘आव्हान’ कर दिया तो राजस्थान गलत दिशा में चला जाएगा, भाजपा के नेताओं का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। अभी तो मंत्रिमंडल को ही मूर्ख बताया है, अब उन्हें भाजपा संगठन के लिए भी एक नया नाम सोचना है, क्योंकि वहां चूड़ी बेचने वाले और काजल वाले इकट्ठा हो गए हैं, इनको भी एक संज्ञा देनी जरूरी हो गई है।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews