गोरखपुर में रविवार को रहेगा बिजली शटडाउन: अलग-अलग समय पर होगी कटौती, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील – Gorakhpur News h3>
गोरखपुर के विभिन्न इलाकों में रविवार को विद्युत विभाग द्वारा जर्जर तार बदलने, अनुरक्षण, रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग और बिजनेस प्लान के तहत कार्य कराए जाएंगे। इसके चलते शाहपुर, राप्तीनगर, इंडस्ट्रियल एस्टेट, बक्शीपुर और खोराबार उपकेंद्रों से जुड़े कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले पेयजल और अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। दिवाकर गली में तार बदलने का होगा कार्य
शाहपुर उपकेंद्र से संचालित 11 केवी विष्णु मंदिर फीडर के अंतर्गत दिवाकर गली में जर्जर तार बदलने और अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इस वजह से रविवार को सुबह 10:30 बजे से शाम 6 बजे तक फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा है। रोड चौड़ीकरण के चलते तीन फीडरों की सप्लाई रहेगी बंद
राप्तीनगर और इंडस्ट्रियल एस्टेट क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 केवी कृष्णा नगर और मोती पोखरा फीडर तथा इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र के 11 केवी पश्चिमी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बक्शीपुर क्षेत्र में बिजनेस प्लान के तहत होगा कार्य
बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्रों पर बिजनेस प्लान के तहत कार्य प्रस्तावित है। इसके कारण 11 केवी मान चौराहा और निजामपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। महादेवपुरम और धोबी टोला में भी रहेगा असर
33/11 केवी खोराबार उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी दिव्यनगर-02 फीडर पर जर्जर तार बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते महादेवपुरम, धोबी टोला और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews