नए आयकर अधिनियम से टैक्सपेयर्स का काम हुआ आसान: सेमीनार में अधिकारी बोले- 819 से घटाकर 536 किए गए सेक्शन, कठिन शब्दों को हटाया – Jodhpur News

1
नए आयकर अधिनियम से टैक्सपेयर्स का काम हुआ आसान:  सेमीनार में अधिकारी बोले- 819 से घटाकर 536 किए गए सेक्शन, कठिन शब्दों को हटाया – Jodhpur News

नए आयकर अधिनियम से टैक्सपेयर्स का काम हुआ आसान: सेमीनार में अधिकारी बोले- 819 से घटाकर 536 किए गए सेक्शन, कठिन शब्दों को हटाया – Jodhpur News


जोधपुर आयकर विभाग की ओर से न्यू इनकम टैक्स एक्ट-2025 के प्रावधानों को लेकर एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत, व्यवसायियों और आम करदाताओं को 1 अप्रैल से लागू हुए नए आयकर अधिनियम की प्रक्रियाओं और इसके प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। आयकर विभाग की ओर से करदाताओं के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता के तहत देशभर में विभिन्न उद्योग संगठनों के सहयोग से ऐसे जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। आम आदमी के लिए सरल और पारदर्शी हुई कर प्रणाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संयुक्त आयकर आयुक्त (रेंज-1) के.आर. मीना ने बताया कि नया अधिनियम कर प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे इस प्रकार तैयार किया गया है कि एक आम व्यक्ति भी इसे आसानी से पढ़ और समझ सके। नए एक्ट से ‘प्रोविज़ो’ और ‘एक्सप्लेनेशन’ जैसे कठिन व जटिल शब्दों को हटाकर सरल भाषा का प्रयोग किया गया है, ताकि करदाताओं के लिए इसे समझना आसान हो सके। सेक्शन की संख्या घटी, फॉर्मूले हुए शामिल संयुक्त आयकर आयुक्त मीना ने बताया कि शुरुआत में इस अधिनियम में 298 सेक्शन थे, जो विभिन्न संशोधनों के बाद बढ़कर 819 हो गए थे। लेकिन अब इसे पुनर्गठित कर केवल 536 सेक्शन में समाहित कर दिया गया है, जिन्हें 1 से 536 तक क्रमवार व्यवस्थित किया गया है। करदाताओं की सुविधा के लिए अधिनियम में एडवांस टैक्स और कैपिटल गेन आदि की गणना के लिए स्पष्ट फॉर्मूले व टेबल भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि वे समय रहते नए प्रावधानों को समझें और अपने खातों, कर प्रबंधन व अनुपालन प्रक्रियाओं को उसी के अनुरूप तैयार करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में इनकी भी रही मौजूदगी आउटरीच कार्यक्रम में आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से अपर आयकर आयुक्त करणी दान, अपर आयकर आयुक्त ए.के. गहलोत, संयुक्त आयकर आयुक्त बी.एस. माथुर, आयकर अधिकारी सुनिल वैष्णव, आयकर निरीक्षक रमेश कुमार पंवार सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा सोजती गेट संघ के अध्यक्ष नवीन सोनी, टैक्स बार संघ से बलबीर सोनी व आशीष सोनी, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से महीपाल लड्ढा और सरदारपुरा व्यापार मण्डल से सुनील अग्रवाल सहित कई व्यापारियों व उद्यमियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कुलगुरुओं का अभिनंदन, NEP पर हुई चर्चा जय नारायण व्यास शिक्षण संस्थान में कुलगुरु अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नई शिक्षा नीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा और प्रो. पवन शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए सुखाडिया विवि के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा ने कहा कि देश 1947 में स्वाधीन तो हो गया लेकिन राष्ट्र के तन्त्र अभी भी अंग्रेजों के अंग्रेजियत का ही चल रहा है। इसे समाप्त करना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। जब 2047 में राष्ट्र की स्वाधीनता के 100 वर्ष पूर्ण होगें, तब तक राष्ट्र का अपना तन्त्र होना चाहिए, इसके लिए ही मैकाले की नीति को समाप्त करना आवश्यक है। NEP 2020 – राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसी को ध्यान में रखकर बनाई गई है। हम सभी का कर्तव्य है कि इस नीति का निष्ठा से क्रियान्वयन करें। जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने की कोशिश जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन शर्मा ने कहा कि प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को कौशल शिक्षा के माध्यम से विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर उपस्थित छात्राओं को प्रेरित किया तथा परीक्षाओं के बदलते पैटर्न में परीक्षा और परिणाम के कार्य को शीघ्र ही समयबद्ध करने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने ने कहा कि अब परीक्षा के पश्चात् दो-तीन सप्ताह में ही परिणाम घोषित करने के प्रयास किए जा रहे है। यह भी बताया कि 15 अगस्त से पूर्व सभी परिणाम घोषित कर नया सत्र निश्चित समय पर आरम्भ कर देगें। अभिनन्दन कार्यक्रम में संस्थान के चैयरमैन प्रो. पीएम जोशी ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का जिक्र करते हुए संस्थान द्वारा बालिका , महिला शिक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों का वर्णन किया।कार्यक्रम के आरम्भ में संस्थान के कोषाध्यक्ष चार्टड एकाउटेन्ट मुकेश व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News