Advertising
Home Top stories बरेली में भीषण लू से मिलेगी राहत: तेज आंधी और बारिश...
Advertising
<

बरेली में भीषण लू से मिलेगी राहत: तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, हीट बेव से मिलेगी राहत – Bareilly News

0
बरेली में भीषण लू से मिलेगी राहत:  तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, हीट बेव से मिलेगी राहत – Bareilly News

बरेली में भीषण लू से मिलेगी राहत: तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, हीट बेव से मिलेगी राहत – Bareilly News


बरेली में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज से मौसम पूरी तरह बदलने जा रहा है। अगले तीन दिनों तक तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। बरेली में आज 28 मई को तेज धूल भरी हवाओं और आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आज के बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। 29 और 30 मई को बरेली में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इन बारिश और आंधी के कारण तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है, जिससे भीषण लू से राहत मिलेगी। 29 मई को गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है, जबकि 30 मई को क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही आज 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी तूफान आने की भी संभावना है। आज अधिकतम तापमान 37°C से 40°C तक जाएगा। न्यूनतम तापमान रात के समय तापमान गिरकर 24°C से 26°C तक आ सकता है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि की बरेली और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश के मध्यवर्ती हिस्सों पर बने चक्रवाती परिसंचरण और निचले क्षोभ मंडल में आ रही आर्द्र पुरवा हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसका सीधा असर बरेली के तापमान पर पड़ेगा। आगामी पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 28 मई तक बरेली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्म पछुआ हवाएं चलती रहेंगी, जिससे लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हालांकि, आज से बरेली में मौसम का रुख बदलने लगेगा। बरेली में आज तेज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति काफी तेज रहने का अनुमान है। सबसे बड़ी राहत 29 मई से मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि 28 मई से शुरू होने वाली आंधी-तूफान और व्यापक बारिश के कारण तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके परिणामस्वरुप 29 मई से बरेली को भीषण हीट बेव यानी लू से बड़ी राहत मिलने की संभावना है। 29 और 30 मई को बरेली संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। इसके बाद 31 मई को भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। चेतावनी के लिहाज से, आज बरेली में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज आंधी या तड़ित झंझावत की संभावना है, जिसमें हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटा और झोंकों में 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा 29 मई को भी गरज-चमक के साथ आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं 30 मई को बरेली में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के दौरान आमजन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। लोगों को सुझाव दिया गया है कि वे सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों और बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें। कृषि के दृष्टिकोण से भी किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों को इन तेज हवाओं और ओलावृष्टि से बचाने के लिए उचित उपाय करें और खलिहानों में रखे उत्पादों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising