उन्नाव बस हादसे ने उजाड़े कई परिवार: किसी का पैर काटने की नौबत, कोई ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा – Lucknow News

0
उन्नाव बस हादसे ने उजाड़े कई परिवार:  किसी का पैर काटने की नौबत, कोई ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा – Lucknow News

उन्नाव बस हादसे ने उजाड़े कई परिवार: किसी का पैर काटने की नौबत, कोई ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा – Lucknow News

बहन-बहनोई दोनों बस एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। वो दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे। बहनोई विनय के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों ने बताया कि पैर में गहरा घाव है, उसे काटना पड़ेगा। इसके अलावा बहन जानकी भी घायल हैं।

.

यह कहना है अनिल प्रजापति का। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव में हुई बस दुर्घटना में बहन-बहनोई के घायल होने की जैसे ही अनिल को जानकारी मिली वो आनन-फानन में लखनऊ पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद जो दर्दनाक मंजर उन्हें दिखा, उससे वो सहम गए।

मंगलवार सुबह अचानक 2 दर्जन से ज्यादा घायलों के KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के बाद से यहां भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। दैनिक भास्कर ने इन घायलों के परिजनों से बातचीत की..पढ़िए ये रिपोर्ट…

अनिल प्रजापति

अब पढ़िए परिजनों ने जो कहा…

अनिल ने बताया- ड्राइवर के सोने की वजह से हुई ये घटना जीवन भर न भूलने वाला जख्म दे गई। जीजा विनय दिल्ली में फर्नीचर का काम करते है। कई सालों से वहीं रहकर मेहनत के बल पर कमाई कर रहे थे। उनकी कमाई से पूरे परिवार का गुजर-बसर चलता था। दिल्ली से उनके घर जाने के ये सफर इतना घातक होगा, ये किसी ने भी न सोचा होगा।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी घायल सड़क हादसे में दिल्ली में जॉब कर रहे लारेब आलम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लारेब के बचपन के दोस्त मो.आकिब खान ने बताया कि उनके सिर का पिछला हिस्सा फट गया है। आधा चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है। कंधों पर भी चोट आई है। जबड़े और चेहरे के निचले वाले हिस्से में भी चोट आई है।

आकिब खान ने बताया- दोस्त दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।

खबर मिलते ही KGMU पहुंचा

आकिब ने बत लारेब के फोन में लास्ट डायल कॉल आमिर की थी। आमिर को इस दुर्घटना की जानकारी हुई होगी। उसने सुबह 7 बजे मुझे कॉल किया। और बताया कि ये बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है। तुरंत ट्रॉमा सेंटर जाओ। मैं बिना देर किए ट्रॉमा सेंटर आ गया। तब तक घायल यहां नहीं पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद घायल यहां आए है। एंबुलेंस से उतरते हैं ही सभी घायलों का इलाज शुरू हुआ। मौके पर KGMU के डॉक्टर तो थे ही साथ ही CMO भी पहुंचे। सभी का प्रारंभिक इलाज शुरू हो गया है। इसके साथ ही जांच भी शुरू हुई। लगभग सभी जांच हो गई, सिर्फ CT स्कैन होना बाकी है। थोड़ी देर में वो भी कराया जाएगा।

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती आर्यन का इलाज जारी है।

भांजे के घायल होने की खबर सुन मामा पहुंचे लखनऊ बस हादसे में घायलों में इकलौते माइनर आर्यन के सुभाष ने बताया कि उनका भांजा आर्यन नोएडा से बस्ती के लिए निकला था। बस्ती में उसका घर है। आज सुबह 7 बजे हमें एक्सीडेंट की जानकारी मिली तो मैं भी बस्ती से सीधे यहां पहुंचा। कुछ जांच हुई, अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। वो कहते है कि अभी भांजा बोल पाने की स्थिति में नहीं है। पर डॉक्टर के रहे कि कोई घबराने वाली बात नहीं है।

मामा को देखने पहुंचा भांजा लखनऊ के कल्याणपुर निवासी राकेश गुप्ता अपने मामा सुरेंद्र कुमार गुप्ता को देखने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे हैं। उनके मामा दिल्ली में रहते हैं। बस से अपने घर गोरखपुर के लिए निकले थे। इनको सुबह 7:00 बजे दुर्घटना की जानकारी मिली तो वो यहां ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। फिलहाल उनके मामा सुरेंद्र की कंडीशन सीरियस बताई जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में मामा अकेले कमाने वाले है। मामी के अलावा 2 छोटे बच्चे भी है। अचानक इस दुर्घटना से परिवार में बड़ी त्रासदी आ गई है।

कल्याणपुर निवासी राकेश गुप्ता अपने मामा को देखने केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे है।

डॉ. अमिय अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे घायलों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। सूचना मिली थी कि 26 मरीज भेजे जा रहे हैं, लेकिन कुल 25 लोगों को लाया गया, जिनमें एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।

डॉ. अमिय अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल लाए गए 25 मरीजों में 21 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 5 मरीजों की हालत गंभीर है, जबकि 24 घायलों का इलाज जारी है।

……………………………

संबंधित खबर पढ़िए

एक्सप्रेस-वे पर AC बस पलटी, दरोगा समेत 7 की मौत:खिड़कियों से गिरे लोग, 25 घायल, एक का पैर कटकर अलग; उन्नाव में हादसा

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर AC बस मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा-कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News