Advertising
<

Punjab: अमृतसर में घर से ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे दो हमलावर

3
Punjab: अमृतसर में घर से ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे दो हमलावर

Punjab: अमृतसर में घर से ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे दो हमलावर

कस्बा मजीठा में रविवार सुबह करीब 9 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले पंजाब पुलिस के एक एएसआई की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक का नाम जोगा सिंह जोकि एएसआई के पद पर तैनात थे। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी सुहैल मीर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जिसके बाद इलाके में जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है।

Advertising

जानकारी के अनुसार एएसआई जोगा सिंह सुबह अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

अधिकारी के अनुसार

एसएसपी ग्रामीण सोहेल मीर ने बताया कि आज सुबह अधिकारियों को एक रिपोर्ट मिली कि फतेहगढ़ चूड़ियां-मजीठा रोड पर पुलिसकर्मी एएसआई जोगा सिंह का शव मिला है। सूचना मिलते ही, मजीठा के मौजूदा एसएचओ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। शव का मुआयना करने के बाद, यह पाया गया कि उस पर गोली लगने का ज़ख्म था। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां फोरेंसिक और तकनीकी टीमें मौजूद हैं। यह घटना एक व्यस्त सड़क पर हुई है, और निजी दुश्मनी, रोड रेज और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस बारे में और जानकारी दी जाएगी।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News