बाराबंकी में बोलेरो-बाइक टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत: टक्कर के बाद पेड़ से जा भिड़ी कार, घर लौटते समय हुआ हादसा – Barabanki News

3
बाराबंकी में बोलेरो-बाइक टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत:  टक्कर के बाद पेड़ से जा भिड़ी कार, घर लौटते समय हुआ हादसा – Barabanki News

बाराबंकी में बोलेरो-बाइक टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत: टक्कर के बाद पेड़ से जा भिड़ी कार, घर लौटते समय हुआ हादसा – Barabanki News


बाराबंकी में रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि जिला अस्पताल में परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की है। फूलपुर गांव निवासी 25 वर्षीय इस्लामुद्दीन अपने छोटे भाई 22 वर्षीय एखलाखुद्दीन के साथ बाइक से फतेहपुर की ओर से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों भाई मोहम्मदपुर खाला चौराहे के पास महावीर गोल्ड स्टोर के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छोटे भाई एखलाखुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई इस्लामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद पेड़ से जा भिड़ी बोलेरो हादसे के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बोलेरो चालक आलोक सिंह पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे निवासी कसौंजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बताया कि टक्कर के दौरान एक युवक उछलकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में मोहम्मदपुर खाला पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया दूसरा भाई ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने इस्लामुद्दीन और बोलेरो चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इस्लामुद्दीन ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। मां-बाप और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिला अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा दोनों भाइयों की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News