नालंदा में मारपीट में घायल युवक की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया दो घंटे तक सड़क जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे – Nalanda News

0
नालंदा में मारपीट में घायल युवक की मौत:  गुस्साए परिजनों ने किया दो घंटे तक सड़क जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे – Nalanda News

नालंदा में मारपीट में घायल युवक की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया दो घंटे तक सड़क जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे – Nalanda News


नालन्दा के चंडी थाना क्षेत्र के तुलसीगढ़ खंधा में बीते मंगलवार की देर शाम हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल (35) हरेंद्र कुमार की आज पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आज शव के गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच-431 (जैतीपुर-हरनौत सड़क) के भासिन बिगहा के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे और मौके पर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहें। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चंडी, तेलमर, वेना और नगरनौसा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। खेत से लौटने के दौरान घात लगाकर हमला दौलतपुर मिल्कीपर निवासी सुरेंद्र कुमार का बेटा हरेंद्र कुमार मंगलवार की देर शाम खेत देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गोसाईंमठ के करीब 15 लोगों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से लैस होकर उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के भाई द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, मेरा भाई खेत देखकर लौट रहा था, तभी गोसाईंमठ के टिंकल राम, सोनू राम, रंजीत राम, विक्की राम, रजनीश राम, सुदामा राम, गौतम राम सहित 7 से 8 अज्ञात लोग हरवे-हथियार, लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से उसे बेरहमी से पीट रहे थे। बचाने आए युवकों को भी पीटा, खींचकर ले गए गांव आवेदन के मुताबिक, घटना के वक्त विनोद पासवान, नीतीश पासवान और धरमवीर पासवान टॉयलेट के लिए नदी की तरफ जा रहे थे। हरेंद्र को पिटता देख जब उन्होंने बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडे चला दिए, जिससे वे तीनों भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए। अपनी संख्या कम देख तीनों युवक शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। इसी बीच आरोपी हरेंद्र को अधमरा होने तक पीटते रहे और फिर उसे गांव की तरफ खींचकर ले गए तथा मरणासन्न स्थिति में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी गंभीर स्थिति में हरेंद्र को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हरेंद्र की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार चीखकर कह रही थी, “अब हम दोनों बच्चों को कैसे पालेंगे?” परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन है। फिलहाल पुलिस ने आक्रोशित को समझा बुझाकर मामले को शांत कर लिया है। करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News