जलदाय विभाग की अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई: बालोतरा जिले में 4 मुकदमे दर्ज, पानी चोरी रोकने का अभियान चलाया – Balotra News

0
जलदाय विभाग की अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई:  बालोतरा जिले में 4 मुकदमे दर्ज, पानी चोरी रोकने का अभियान चलाया – Balotra News

जलदाय विभाग की अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई: बालोतरा जिले में 4 मुकदमे दर्ज, पानी चोरी रोकने का अभियान चलाया – Balotra News


बालोतरा जिले में जलदाय विभाग ने पाइपलाइनों से अवैध जल संबंध स्थापित कर पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं, और पुलिस आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही है। मामला दर्ज कराया जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल मीणा ने बताया कि उम्मेदसागर और समदड़ी उपखंड परियोजना की मुख्य पाइपलाइन से पूर्ण गांव में अवैध जल संबंध स्थापित कर पानी चोरी करने के मामले में समदड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह कार्रवाई सहायक अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर की गई। इसी क्रम में, रोड़वा खुर्द गांव में विभागीय हैंडपंप को जेसीबी से उखाड़कर उसके बोर में मिट्टी भरने और हैंडपंप को क्षतिग्रस्त करने के मामले में मंडली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग ने इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला बताया है। टैंकरों से अवैध तरीके से पानी बेचने पर मामला दर्ज, टैंकर और ट्रैक्टर जब्त एक अन्य मामले में, परियोजना पोखरण-फलसूंड-बालोतरा-सिवाना की मुख्य पाइपलाइन के एयर वाल्व को क्षतिग्रस्त कर टैंकरों के माध्यम से अवैध रूप से पानी बेचने के आरोप में पचपदरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक टैंकर और ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया। वहीं, गांव भीमरलाई में विभागीय पाइपलाइन पर दो से तीन अवैध कनेक्शन स्थापित कर निजी टांकों में पानी एकत्रित कर टैंकरों से बेचने के मामले में भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार, आरोपी ने विभागीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सरकारी राजस्व की हानि भी की है। जलदाय विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से पानी चोरी करने वालों के खिलाफ जुर्माना और पेनल्टी की वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी। राशि जमा नहीं करवाने की स्थिति में पीडीआर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चोरी की सूचना विभाग को देने की अपील विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी गांव या शहर में अवैध जल संबंध अथवा पानी चोरी की जानकारी मिले तो इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News