Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 मई के मुख्य और ताजा समाचार

0
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 मई के मुख्य और ताजा समाचार

09:15 AM, 02-May-2026

Bihar: सड़क दुर्घटना में बिजली कर्मी की मौत, पिकअप की टक्कर से देर रात हुआ हादसा

Bihar: रोहतास जिले के बघैला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में एक बिजली कर्मी की मौत हो गई। रामपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजू कुमार सिंह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। और पढ़ें

09:05 AM, 02-May-2026

Bihar: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के इन MLA को साथ लाएगी भाजपा! बिहार में ऑपरेशन लोटस सफल होगा?

Congress MLA: अब मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के विधायकों की चर्चा हो रही है। 2020 कांग्रेस के 19 विधायक बने थे, जिनमें से दो 2024 में टूटकर सत्ता के साथ चले गए थे। इस बार क्या होगा, भूत-वर्तमान और भविष्य के साथ आशंका-संभावना समझें।

  और पढ़ें

09:03 AM, 02-May-2026

Bihar: नेपाल से लेकर बेतिया तक फैला डकैती का जाल, वैशाली डकैती कांड का खुला राज, मास्टरमाइंड निकली महिला

Bihar: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल की रात आभूषण दुकानदार के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि मास्टरमाइंड जमीला खातून और उसके नेपाल कनेक्शन सहित अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। और पढ़ें

08:22 AM, 02-May-2026

Patna: मनेर में बदमाशों का ‘राज’! डेढ़ लाख की चेन छीनकर भागे, सड़क पर गिरी महिला, कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल

Patna: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से करीब डेढ़ लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से इलाके में दहशत है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। और पढ़ें

08:03 AM, 02-May-2026

Bihar: 500 मीटर दूर गूंजती रही चीखें और फिर खामोश हो गई जिंदगी! हाजीपुर में विधवा महिला की गला रेतकर हत्या

Bihar: वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में मगरहट्टा पोखर के पास एक विधवा महिला हेमंती देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

07:49 AM, 02-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली से आई 32 वर्षीय महिला पिंकी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।   और पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News