भाजपा महिला-युवा मोर्चा का प्रदर्शन: नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू न करने पर विपक्ष का विरोध – Bundi News h3>
बूंदी में भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू न करने के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मुख्य बाजार के चौगान गेट दरवाजे पर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “महिला आरक्षण लागू करो”, “नारी शक्ति का सम्मान करो” और “विपक्ष होश में आओ” जैसे नारे लगाए। सभी प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता ओम धगाल और महिला मोर्चा अध्यक्ष नूपुर मालव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर भ्रम फैला रहा है और महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा बन रहा है। नेताओं ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और महिला आरक्षण को लागू कर देश की आधी आबादी को उचित प्रतिनिधित्व देने का कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक महिला आरक्षण पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता, तब तक महिला मोर्चा और युवा मोर्चा का यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने सभी वर्गों की महिलाओं से आगे आकर इस आंदोलन में भागीदारी निभाने का आह्वान किया, ताकि महिलाओं को उनका हक मिल सके। इस दौरान भाजपा नेता ओम धगाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नूपुर मालव, जिला महामंत्री संजय लाठी, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, डॉ. ब्रजबाला गुप्ता, रुक्मणी महा मंत्री, शिखा पंचोली मंत्री, भाजपा मंत्री रंजना जोशी, तुषार पारीक, भाजपा प्रवक्ता कविता कहार, निर्मल मालव, पप्पू गुर्जर, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा , विकास सनाडय, राम मीना, पार्षद बबीता दाधीच, निर्मल मालव, गीताराम मीना, महावीर सैनी, कल्पना सेन, निखिल, मनीष जैन शाहिदा, शाहीन, देवराज,बबलू जैन,उज्जवल शर्मा, भड़ाना, कमलेश सक्सेना, पूनम कौर, पल्लव चौबीसा, नंद लाल, राम चौहान, कुसुम महावर, ललिता नुवाल पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष, किट्टू, राहुल, मनीष गुर्जर, मोनिल सोनी सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews