विधायक पास लगी कार सवार दबंगों ने की मारपीट: गोंडा में शादी समारोह में सर्राफा व्यापारी को पीटा, सोने का चेन छीनने का आरोप – Gonda News h3>
गोंडा जिले में एक सर्राफा व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में रॉयल हेरिटेज होटल के पास देर रात विधायक पास लगी कार सवार चार युवकों ने व्यापारी शिवम सोनी पर हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर विधायक पास लगी गाड़ी भी कर सवार दबंग छोड़कर के फरार हो गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली, हालांकि पुलिस ने चेन छिनैती की घटना से इनकार किया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी शिवम सोनी अपने मामा राधेश्याम सोनी के यहां चोरी सिकंदरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी के बाद वह समारोह में आए एक बाउंसर को अयोध्या छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे थे। देर रात बाउंसर को छोड़ने के बाद वापस आते समय रॉयल हेरिटेज होटल के पास एक वैगनआर कार सवार चार युवकों ने शिवम सोनी की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। जब शिवम गाड़ी से बाहर नहीं निकले, तो हमलावरों ने अग्निशमन सिलेंडर से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद शिवम सोनी गाड़ी से बाहर आए। वैगनआर सवार युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। 5 तस्वीरें देखिए… पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान हमलावरों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। शिवम के साथ मौजूद एक अन्य युवक का मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया गया, लेकिन उसने फोन गाड़ी में फेंक दिया जिससे वह बच गया। शिवम सोनी ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, उन्होंने चेन छीनने की घटना को गलत बताया है शिवम सोनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नवाबगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शिवम सोनी ने बताया कि देर रात हम लोग अपने मामा के यहां शादी से लौट रहे थे शादी में बाउंसर आए हुए थे उन्हें हम लोग छोड़ने के लिए लेकर गए हुए थे। उसे छोड़ करके हम दो लोग लौट रहे रास्ते में एक वैगन आर गाड़ी ने हम लोगों को ओवरटेक किया। गाड़ी रोक करके मारपीट कर मेरा गले से चेन छीनने लगे चेन लेकर के चले गए फोन भी मेरा छीन रहे थे लेकिन फोन लेकर के नहीं जा पाए हैं। जो हमारे साथ दूसरा लड़का था उसके साथ भी हाथापाई किए है मेरे साथ भी हाथापाई की है। उसका ही मोबाइल फोन छीन रहे थे लेकिन उसने मोबाइल फोन गाड़ी में फेंक दिया था। यह घटना रॉयल हेरिटेज होटल के पास हुई है पहले हमने अपने घरवालों को बुलाया फिर हमें डायल-112 को फोन किया उससे पहले हमारे शोर मचाने पर यह लोग गाड़ी छोड़कर के भाग गए हैं।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews