Advertising
<

3 फीट के दूल्हे को 1300 KM दूर मिली दुल्हन: हाथ पकड़कर मंदिर पहुंचे, दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी – Barwani News

3
3 फीट के दूल्हे को 1300 KM दूर मिली दुल्हन:  हाथ पकड़कर मंदिर पहुंचे, दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी – Barwani News

3 फीट के दूल्हे को 1300 KM दूर मिली दुल्हन: हाथ पकड़कर मंदिर पहुंचे, दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी – Barwani News


रिश्ते ऊपर से तय होकर आते हैं, जिसके साथ जोड़ी बनी है, वह देर-सबेर मिल ही जाता है। जब शादी में देरी होती है तब बुजुर्ग यही बात कहते हैं। बड़वानी जिले के अंजड़ में बुजुर्गों की यह सो फीसदी सच साबित हो गई, जब 1300 किलोमीटर दूर रहने वाले मुकेश और नेहा एक दूसरे के हुए। ये दूल्हा-दुल्हन आम कपल की तरह नहीं हैं। दूल्हा 3 फीट 10 इंच का है तो दुल्हन की ऊंचाई मात्र 3 फीट 8 इंच ही है। दोनों ने 15 अप्रैल को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के एक मंदिर में शादी की। दोनों की लव स्टोरी भी कम नहीं हैं। दूल्हे राजा इसे बड़े ही चाब से सुनाते हैं। दरअसल, अंजड़ नगर परिषद में पिछले 17 साल से कार्यरत 34 साल के मुकेश कुशवाह कद-काठी में छोटे हैं। लंबाई कम होने के कारण उनकी शादी में बड़ी समस्या आ रही थी। कोई भी ऐसी लड़की नहीं मिल रही थी जो मुकेश से शादी कर सके। मुकेश और नेहा की तस्वीरे देखिए… 1300 किमी. दूर मिली दुल्हन
इसी बीच करीब दो साल पहले मुकेश की पहचान सोशल मीडिया के जरिए 1300 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की रहने वाली 23 साल की नेहा कुशवाह से हुई। नेहा का कद भी कम था और उनकी लंबाई भी लगभग मुकेश के ही बराबर थी। यह बात दोनों को करीब ले आई। पहले बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर दोस्ती गहरा गई। बातों-बातों में प्यार-मोहब्बत की बातें शुरू हो गईं। जब बात यहां तक पहुंच गई और विचार आपस में मिलने लगे तो दोनों शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने अपने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों के परिवारो में बातचीत शुरू हुई। दो महीने में नेहा कि परिजन ने मुकेश की पूरी जानकारी जमा कर ली। 15 अप्रैल को अयोध्या में एक-दूजे के हुए
दोनों के परिवार आपस में मिले। बातचीत के बाद नेहा का परिवार अंजड़ आया और मुकेश व उनके परिवार से मुलाकात की। इसके बाद दोनों परिवारों में शादी नेहा और मुकेश की शादी तय कर दी। सबकुछ तय होने के बाद 15 अप्रैल 2026 को श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या में शादी होना तय हुआ। खाटू श्याम मंदिर में किए दर्शन
शादी के तय कार्यक्रम के अनुसार, मुकेश अपनी दुल्हनिया लेने के लिए परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे और नेहा के संग सात फेरे लिए। शादी के बाद वे दुल्हन को लेकर अंजड़ पहुंचे। जैसे ही ये बात नगर के लोगों को पता चली तो लोग गलियों में जमा हो गए। महिलाओं ने फूल बरसाकर दोनों का स्वागत किया। इसके बाद मुकेश नेहा को लेकर खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गए।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News