Advertising
<

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें: विधायक पुत्र ने 5 लोगों पर चढ़ाई थार, रेप के आरोपी को चप्पल से पीटा, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा पेट्रोल – Bhopal News

0
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:  विधायक पुत्र ने 5 लोगों पर चढ़ाई थार, रेप के आरोपी को चप्पल से पीटा, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा पेट्रोल – Bhopal News

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें: विधायक पुत्र ने 5 लोगों पर चढ़ाई थार, रेप के आरोपी को चप्पल से पीटा, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा पेट्रोल – Bhopal News


MP दिनभर में आज की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. BJP विधायक के बेटे ने थार से 5 को कुचला; खंडवा में कार-थार की टक्कर में मां-बेटे की मौत, बेटी घायल पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने शिवपुरी में अपनी थार से 5 लोगों को कुचल दिया। बाइक सवार 3 मजदूर और पैदल चल रही 2 महिलाएं घायल हो गईं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिनेश लोधी घायलों से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने सायरन और हॉर्न बजाया था, फिर भी वे क्यों नहीं हटे? उधर, खंडवा में थार और बलेनो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। बेटी की शादी 21 अप्रैल को तय है। पढ़ें पूरी खबर… 2. भोपाल में बिजनेसमैन की संदिग्ध हालात में मौत, पूल में नहाते समय साइलेंट अटैक की आशंका भोपाल के तरुण पुष्कर में कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। स्वीमिंग पूल में महज चार फीट पानी होने से अनुमान है कि उन्हें साइलेंट अटैक आया था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। अमतलाश कॉलोनी शाहपुरा निवासी 63 वर्षीय संजय त्यागी रोज की तरह शाम को स्वीमिंग के लिए तरुण पुष्कर गए थे। इसी दौरान अचेत हो गए। उन्हें पूल से बाहर निकालकर ट्रेनर ने सीपीआर दिया। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 3. BJP नेता के भतीजे ने महिला का स्तन काटा, बोला-आज नहीं तो कल रेप करूंगा; पुलिस ने FIR नहीं लिखी खंडवा में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल के भतीजे ने घर में घुसकर महिला का रेप करने की कोशिश की। नाकाम रहने पर चाकू से महिला का स्तन काट दिया। पसलियों में कई वार किए। पति के आने पर भाग निकला। दरअसल, पीड़िता का पति बुरहानपुर गया था। इसी दौरान आरोपी आकाश पटेल खिड़की की जाली तोड़कर घर में घुस गया। महिला पिछले 6 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसके पति का आरोप है कि अस्पताल चौकी पुलिस और तहसीलदार ने बयान दर्ज किए, लेकिन 6 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 4. कीटनाशक की गैस से 2 बच्चों की मौत, 3 गंभीर:उज्जैन में नानी के घर छुटि्टयां मनाने आए थे उज्जैन में कीटनाशक से बनी गैस की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक है। हादसा इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स में लालचंद प्रजापत के घर हुआ। लालचंद की बड़ी बेटी पूजा और छोटी बेटी रीना करीब 10 दिन पहले बच्चों के साथ मायके उज्जैन आई हैं। सोमवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सभी की तबीयत बिगड़ गई। डेढ़ माह की त्रिशा ने इलाज के दौरान मंगलवार शाम दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह 4 साल की अनिका की भी मौत हो गई। बाकी 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। पढे़ं पूरी खबर… 5. स्कूटी पर लानी पड़ी लाश, डॉक्टर बोले-डिनर करने गया था; सरकारी हॉस्पिटल के गेट पर रोते रहे परिजन सीधी के सेमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्कूटी पर शव ले जाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। मृतक के बेटों ने आरोप लगाया कि इलाज न मिलने से उनके पिता रामसजीवन गुप्ता की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने न इलाज की व्यवस्था की और न शव ले जाने की सुविधा दी। एम्बुलेंस नहीं मिली, इसलिए वे शव स्कूटी से घर ले गए। यह देख महिलाएं चीख-चीखकर रोने लगीं। ड्यूटी डॉक्टर संजय पटेल ने कहा कि वे उस समय डिनर पर गए थे, उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… 6. रेप के आरोपी को चप्पल से पीटा, घसीटकर थाने ले गई; पीड़ित बोली- राजीनामा करने के लिए धमका रहा है ग्वालियर जिले के भितरवार में गुरुवार दोपहर दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी की बाजार में चप्पलों से पिटाई कर दी। वह युवक को घसीटते हुए थाने ले गई। युवती चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थी कि पहले आरोपी धर्मवीर बंजारा ने उसके साथ जबरदस्ती की, अब राजीनामा करना चाहता है। दरअसल, युवती ने धर्मवीर पर छह महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। वह 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। इसके बाद से ही युवती पर केस में राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। फोन पर भी धमकियां भी दे रहा था। पढे़ं पूरी खबर… 7. MP में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार, अगले 4 दिन लू चलेगी; बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में स्कूलों का समय बदला अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश के कई जिले लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी पड़ती है। इस बार भी ऐसा ही है। इससे पहले बुधवार को गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले। छतरपुर का नौगांव सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। सीजन में पहली बार 25 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। इंदौर और ग्वालियर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला गया है। पढ़ें पूरी खबर… पॉजिटिव खबर 8. मुरैना में बिना रजिस्ट्रेशन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल-सीएनजी; पेट्रोल पंप संचालक पर होगी कार्रवाई मुरैना में बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी नहीं मिलेंगे। ऐसा करना पेट्रोल पंप संचालकों के लिए अपराध होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के बाइक, ट्रैक्टर, डंपर, कार सहित अन्य वाहनों से हो रहे क्राइम को रोकने के लिए यह पहल की गई है। प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया है कि वे ऐसा करेंगे तो जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन माना जाएगा। यह आदेश 15 अप्रैल से 14 जून तक प्रभावी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… खबर जरा हटके 9. संत ने सेवढ़ा विधायक को दिया धक्का, माला-प्रसाद फेंके; पीठ पर कई बार पटका हाथ दतिया में आशीर्वाद लेने पहुंचे सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल को निसरोल मंदिर के महंत सीताराम महाराज ने पीछे धकेल दिया। माला-प्रसाद भी फेंककर दिए। इससे पहले पीठ पर कई बार हाथ पटका। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बाबा का यह व्यवहार चौंकाने वाला जरूर था, लेकिन उनके अनुयायी इसे ‘विशेष आशीर्वाद’ की शैली बता रहे हैं। यह धारणा है कि बाबा जब तक गुस्से या कठोर व्यवहार के साथ आशीर्वाद नहीं देते, तब तक उसे प्रभावी नहीं माना जाता। पढ़ें पूरी खबर… कल का बिग इवेंट 10. ओंकारेश्वर में कल से पांच दिवसीय एकात्म पर्व, आचार्य शंकर प्रकटोत्सव मनाया जाएगा खंडवा के ओंकारेश्वर में 17 से 21 अप्रैल तक आचार्य शंकर प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत 5 दिवसीय एकात्म पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News