Advertising
<

चित्रकूट के युवा अब बनेंगे जॉब क्रिएटर: जिला प्रशासन ने स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला का आयोजन किया – Chitrakoot News

3
चित्रकूट के युवा अब बनेंगे जॉब क्रिएटर:  जिला प्रशासन ने स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला का आयोजन किया – Chitrakoot News

चित्रकूट के युवा अब बनेंगे जॉब क्रिएटर: जिला प्रशासन ने स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला का आयोजन किया – Chitrakoot News


चित्रकूट के युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। भारत सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना के अंतर्गत गुरुवार को सोनेपुर स्थित ऑडिटोरियम भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार, नवाचार और स्टार्टअप की बारीकियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग एस.के. केसरवानी और इंडियन बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक अनुराग शर्मा सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चित्रकूट जिले के लिए स्टार्टअप इंडिया पहल का लोगो भी जारी किया गया। स्टार्टअप के माध्यम से असीम संभावनाएं उपलब्ध जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में स्टार्टअप के माध्यम से असीम संभावनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। उन्होंने जोर दिया कि एक छोटा सा विचार भी बड़े बदलाव की नींव रख सकता है। उन्होंने Uber, Ola और Paytm जैसे उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक छोटे विचार ने हजारों लोगों को रोजगार दिया। जिलाधिकारी ने युवाओं को पारंपरिक नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपना उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। ऋण लेकर युवा शुरू कर सकते हैं व्यवसाय उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में बोट और स्पीड बोट जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को प्रशासन की ओर से त्वरित अनुमति और सहयोग दिया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का ऋण लेकर युवा अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि चित्रकूट में इंक्यूबेशन सेंटर की स्वीकृति मिल चुकी है, जहां युवाओं को तकनीकी मार्गदर्शन और विशेषज्ञ सहयोग मिलेगा। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया का सीमित उपयोग कर कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी दी। कार्यशाला के द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं ने विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने किया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News