HomeTop storiesराज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA सस्पेंड: हरियाणा...
Advertising
<
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA सस्पेंड: हरियाणा कांग्रेस की रिपोर्ट को केंद्रीय समिति का एक्शन; BJP कैडिंडेट के पक्ष में की थी वोटिंग – Haryana News
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 MLA सस्पेंड: हरियाणा कांग्रेस की रिपोर्ट को केंद्रीय समिति का एक्शन; BJP कैडिंडेट के पक्ष में की थी वोटिंग – Haryana News h3>
रियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सतीश नांदल के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप लगे थे। इस चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने एक वोट से भी कम अंतर से जीत पाए थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जिसमें विधायकों को निलंबित करने की सिफारिश की गई थी। रिपोर्ट में जिन विधायकों के नाम हैं, वे हैं शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेनू बाला (साढ़ौरा), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), मोहम्मद इजराइल (हथीन) और जरनैल सिंह (रतिया) हैं। कांग्रेस पार्टी से निलंबन किए जाने पर नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें इस मामले में कोई चिट्ठी पार्टी की ओर से प्राप्त नहीं हुई है। जब तक वह उन्हें नहीं मिल जाती, तब तक वह इस मामले में कुछ नहीं कह पाएंगी। कहा कि वह अभी अपने परिवार के साथ हरियाणा से बाहर आई हुई हैं। संडे को उन्होंने आने की बात कही है। हरियाणा कांग्रेस की ओर से जारी किया गया लैटर… सस्पेंड होने वाले विधायकों के बारे में जानिए… नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, यमुनानगर के साढौरा से विधायक रेनू बाला, हथीन विधायक मोहम्मद इजराइल और पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से रेनू बाला व शैली चौधरी सांसद कुमारी सैलजा की करीबी हैं। इन दोनों को टिकट दिलाने में सैलजा की ही भूमिका रही थी। 16 मार्च को वोटिंग के दिन शैली चौधरी विधानसभा के गेट पर सीएम नायब सैनी की टीम से जुड़े तरूण भंडारी के साथ दिखी थीं। वोटिंग के बाद मोहम्मद इलियास सीएम नायब सैनी से मिलने गए थे। इलियास लंबे समय से डायलिसिस पर हैं। वोटिंग के लिए भी दो लोगों का सहारा लेकर पहुंचे थे। दिलचस्प है कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर विधानसभा तक पहुंचे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हुड्डा को पहले से ही उन पर संदेह था। रेनू बाला व शैली चौधरी दूसरी बार विधायक बनी हैं। इलियास पांचवीं बार के विधायक हैं। वह 1991, 2000, 2009, 2019 और 2024 में विधायक बने। वह पहले इनेलो में भी रहे हैं। मोहम्मद इजराइल भी दूसरी बार विधायक बने हैं। उनके पिता जलेब खान भी विधायक रहे और हुड्डा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रहे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – PunjabNews