Advertising
<

कीटनाशक की गैस से 2 बच्चों की मौत, 3 गंभीर: उज्जैन में नानी के घर छुटि्टयां मनाने आए थे, गेहूं बचाने के लिए रखी थी दवा – Ujjain News

0
कीटनाशक की गैस से 2 बच्चों की मौत, 3 गंभीर:  उज्जैन में नानी के घर छुटि्टयां मनाने आए थे, गेहूं बचाने के लिए रखी थी दवा – Ujjain News

कीटनाशक की गैस से 2 बच्चों की मौत, 3 गंभीर: उज्जैन में नानी के घर छुटि्टयां मनाने आए थे, गेहूं बचाने के लिए रखी थी दवा – Ujjain News


उज्जैन में कीटनाशक से बनी गैस की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत नाजुक है। हादसा इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स में लालचंद प्रजापत के घर हुआ। पुलिस के मुताबिक, लालचंद की एक बेटी पूजा की शादी शाजापुर और दूसरी बेटी रीना की शादी कायथा में हुई है। गर्मियों की छुटि्टयां बिताने दोनों बहनें बच्चों के साथ मायके उज्जैन आई हैं। सोमवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सभी की तबीयत बिगड़ गई। डेढ़ माह की त्रिशा के मुंह से झाग निकलता देख सभी तुरंत अस्पताल भागे। उसने इलाज के दौरान मंगलवार शाम दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह 4 साल की अनिका उर्फ अन्नू की भी मौत हो गई। देखिए, तीन तस्वीरें… एक बच्ची इंदौर रेफर, दो उज्जैन में भर्ती वहीं, जेनिशा को हालत नाजुक होने की वजह से इंदौर रेफर किया गया है। रेहान और येशु का इलाज उज्जैन के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी तहकीकात में जुटी है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि जिस कमरे में सभी लोग सो रहे थे, उसमें करीब चार क्विटल गेहूं रखा था। इसमें कीटनाशक दवा डाली गई थी। जिसकी गैस रातभर कमरे में फैलती रही। पोस्टमॉर्टम से पता लगेगा सही कारण बच्चों का इलाज कर रहे डॉ. जितेंद्र शर्मा ने कहा- गेंहू में डालने के लिए जिस सल्फास का इस्तमाल किया जाता है, उससे गैस बनती है। यदि कमरे में खिड़कियां नहीं हैं तो इससे दम घुट सकता है। ऐसे में बच्चों की उम्र कम होने की वजह से मौत भी संभव है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों का सही कारण पता चल सकेगा। 11 अप्रैल को अनिका का जन्मदिन मनाया था बच्चों की नानी कला बाई प्रजापत बच्चों की मौत का जिम्मेदार खुद को मान रही हैं। उन्होंने रोते हुए बताया कि एक हफ्ते पहले ही गेहूं में डालने के लिए दवा खरीदी थी। इसे हर साल की तरह इस बार भी इस्तेमाल किया था। नहीं पता था कि यह जानलेवा बन जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… गेहूं की दवा से बच्चे की मौत, परिवार बेहोश ग्वालियर में कीटनाशक के छिड़काव से बनी जहरीली गैस से चार साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि उसकी बहन, मां-पिता बेहोश हो गए। घटना प्रीतम विहार कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि यहां एक मकान के पोर्च में भरे गेहूं को घुन से बचाने के लिए मकान मालिक ने सल्फास से बने कीटनाशक का छिड़काव कर दिया था। फिर घर के सारे दरवाजे बंद कर दिए थे। पढ़ें पूरी खबर…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News