Advertising
<

हॉलीवुड फिल्म में संजय दत्त के साथ दिखेंगी स्नेहा सिद्ध: कई देश के सुपरस्टार्स को फिल्म में मिली जगह, बोली- दोस्तों की सलाह से एक्टिंग में आई – Jaipur News

3
हॉलीवुड फिल्म में संजय दत्त के साथ दिखेंगी स्नेहा सिद्ध:  कई देश के सुपरस्टार्स को फिल्म में मिली जगह, बोली- दोस्तों की सलाह से एक्टिंग में आई – Jaipur News

हॉलीवुड फिल्म में संजय दत्त के साथ दिखेंगी स्नेहा सिद्ध: कई देश के सुपरस्टार्स को फिल्म में मिली जगह, बोली- दोस्तों की सलाह से एक्टिंग में आई – Jaipur News

जयपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान की धरती की प्रतिभा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरने जा रही है। चूरू जिले की उभरती हुई अभिनेत्री और मॉडल स्नेहा सिद्ध जल्द ही सऊदी अरब की मेगा बजट अंतरराष्ट्रीय एक्शन फिल्म 7 Dogs में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी।

इस फिल्म की खास बात इसकी जबरदस्त स्टार कास्ट है। फिल्म में विश्व प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेलुसी भी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। ‘7 डॉग्स’ को अरबी सिनेमा के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी और महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जो वैश्विक स्तर पर दर्शकों के सामने पेश की जाएगी। इसमें कई देशों के सुपरस्टार्स को शामिल किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन बिलाल फलाह ने किया है।

इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी।

जयपुर आकर मिली मॉडलिंग की जानकारी

Advertising

स्नेहा सिद्ध ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की थी। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में पहचान बनाई। हाल ही में उन्होंने अपना म्यूजिक चैनल भी शुरू किया है। फिल्म ‘7 डॉग्स’ में उनका कैमियो रोल उनके करियर के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत सफर की सफलता है, बल्कि यह राजस्थान की प्रतिभाओं की वैश्विक पहचान को भी दर्शाती है।

स्नेहा सिद्ध ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की थी।

चूरू जिले के एक छोटे से गांव से आने वाली स्नेहा सिद्ध का सफर संघर्ष और सपनों से भरा रहा है। उनके समाज में अक्सर 13–14 साल की उम्र में ही लड़कियों की शादी कर दी जाती है, लेकिन स्नेहा ने इससे अलग राह चुनने का फैसला किया। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वह जयपुर आईं।

जयपुर आने के बाद लोगों और दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी। शुरुआत में उन्हें इस क्षेत्र की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से जयपुर में मॉडलिंग एजेंसियों की जानकारी जुटाई और इसी दौरान उन्हें खादी मिस राजस्थान के बारे में पता चला। इस मंच से जुड़कर उन्होंने मॉडलिंग की बारीकियां सीखीं और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया।

जयपुर आने के बाद लोगों और दोस्तों ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी।

इसके बाद उन्होंने राजस्थानी गीतों के म्यूजिक एलबम में काम करना शुरू किया। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए। उनके गांव के लोगों के लिए यह सब काफी नया था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने भी स्नेहा की मेहनत और सफलता पर गर्व महसूस किया।

स्नेहा सिद्ध ने लगभग 10 म्यूजिक एलबम में काम किया और अपनी अभिनय क्षमता से लोगों का ध्यान आकर्षित किया

जयपुर में एक साल थिएटर में किया काम स्नेहा सिद्ध ने लगभग 10 म्यूजिक एलबम में काम किया और अपनी अभिनय क्षमता से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उन्होंने जयपुर के रवीन्द्र मंच पर थिएटर निर्देशक साबिर खान के साथ करीब एक वर्ष तक थिएटर किया और अभिनय की बारीकियां सीखी।

थिएटर के अनुभव के बाद वह मुंबई चली गईं, जहां उन्हें म्यूजिक एलबम और अन्य प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला। अब वह अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘7 डॉग्स’ के जरिए वैश्विक सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इसके अलावा वह एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।

खबरें और भी हैं…

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News