पूर्व सीएम उमा भारती ने ठेले पर बेचे पोहे-जलेबी: टीकमगढ़ में अपने बंगले के सामने दुकान लगाई; प्रशासन से बोलीं- गरीबों की रोजी-रोटी मत छीनो – Tikamgarh News h3>
पोहा-जलेबी बेचकर उमा भारती ने दुकानदारों का समर्थन किया। उन्होंने हाथठेला वालों से दोबारा सड़क किनारे ठेले लगाने को कहा।
टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सड़क किनारे हाथठेला लगाकर पोहा-जलेबी बेची। उन्होंने एक दिन पहले हटाए गए छोटे दुकानदारों को वापस ठेले लगाने बुलाया। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीबों की रोजी-रोटी नहीं छीनी जाए।
.
दरअसल, सोमवार को नगर पालिका, एसडीएम और तहसीलदार की टीम ने सिविल लाइन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान जेसीबी से कई छोटी दुकानें और हाथठेले हटा दिए गए थे।
उमा भारती ने इस कार्रवाई का विरोध किया था और छोटे दुकानदारों को हटाना गलत बताया था। इसी के मद्देनजर, मंगलवार सुबह वह सिविल लाइन रोड स्थित बंगले से निकलकर हाथठेले पर पहुंचीं और खुद पोहा-जलेबी बेचकर दुकानदारों का समर्थन किया। उन्होंने हाथठेला वालों से दोबारा सड़क किनारे ठेले लगाने को कहा।
देखिए उमा के अलग अंदाज की 5 तस्वीरें…
मंगलवार सुबह वह सिविल लाइन रोड स्थित बंगले से निकलकर हाथठेले पर पहुंचीं
खुद पोहा-जलेबी बेचकर प्रभावित दुकानदारों का समर्थन किया।
उन्होंने हाथठेला वालों से दोबारा सड़क किनारे ठेले लगाने को कहा।
उमाभारती को पोहा बेचता देख ठेले पर लोगों की भीड़ लग गई।
एक बच्ची को प्लेट पर पोहा जलेबी देकर उमा भारती मुस्कुरा दीं।
उमा बोलीं- प्रशासन पहले दुकानों के लिए जगह दे, बाद में हटाए
उमा भारती ने कहा कि पार्षदों ने पहले स्थान चिह्नित करने को कहा था। तीन-चार स्थान भी बताए थे। प्रशासन पहले दुकानों के लिए जगह दे, बाद में हटाए। उन्होंने हटाए गए दुकानदारों से अपील की कि वे वापस आएं और यहीं दुकानें लगाएं, मैं उनके साथ हूं। उनके ठेलों को यहां से नहीं हटने दिया जाएगा।
प्रशासन से बात करूंगी, सभी के ठेले वापस यहां लगाए जाएंगे
उमा भारती से पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रशासन से बात की है। उन्होंने कहा कि मुझे अभी इसका पता चला है। मैं अभी प्रशासन से बात करूंगी। सभी के ठेले वापस यहां लगाए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें…
उमा भारती बोलीं- पुलिस नहीं सुन रही तो थाना घेरो
पांढुर्णा में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की। अश्लील वीडियो वायरल मामले में कार्रवाई न होने पर उमा भारती ने कहा कि यदि पुलिस आपकी बात नहीं सुन रही है, तो थाने का घेराव करें। पढ़ें पूरी खबर…
