Advertising
<

चित्रकूट में रात में अवैध खनन जारी: नियमों का उल्लंघन कर पहाड़ों में हो रही ब्लास्टिंग खनिज अधिकारी की भूमिका – Chitrakoot News

3
चित्रकूट में रात में अवैध खनन जारी:  नियमों का उल्लंघन कर पहाड़ों में हो रही ब्लास्टिंग खनिज अधिकारी की भूमिका – Chitrakoot News

चित्रकूट में रात में अवैध खनन जारी: नियमों का उल्लंघन कर पहाड़ों में हो रही ब्लास्टिंग खनिज अधिकारी की भूमिका – Chitrakoot News


चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां शाम ढलते ही पहाड़ों पर भारी मशीनों के जरिए खनन शुरू हो जाता है, जो पूरी रात चलता रहता है। जबकि नियमानुसार शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक खदानों में किसी भी प्रकार का कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद इलाके में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह अवैध खनन खनिज विभाग की मिलीभगत से संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह पर सीधे आरोप लगाए हैं कि उनके संरक्षण में ही रात के अंधेरे में खनन कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों की अनदेखी के बदले मोटी रकम ली जाती है, जिसके चलते कार्रवाई के बजाय पूरे मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है। NEWS4SOCIALटीम रातभर मौके पर रही, ब्लास्टिंग का मिला सबूत दैनिक NEWS4SOCIALकी टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जमीनी पड़ताल की। टीम रातभर इलाके में मौजूद रही, जहां शाम होते ही पहाड़ों पर ब्लास्टिंग शुरू हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहाड़ों में करीब 6 इंच की गहराई तक विस्फोट किए जाते हैं। इन तेज धमाकों से पूरा पहाड़ी इलाका दहल उठता है। ब्लास्टिंग की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है, जबकि आसमान में उठते धुएं के गुबार भी साफ नजर आते हैं। रात में पोकलैंड-हाइवा से पत्थरों की लोडिंग पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया कि रात के समय बड़े-बड़े पोकलैंड और हाइवा जैसे भारी वाहनों से पत्थरों की लोडिंग की जा रही थी। इससे साफ है कि खनन का यह कार्य किसी छोटे स्तर पर नहीं, बल्कि पूरी तरह संगठित तरीके से चल रहा है। रात के अंधेरे में मशीनों की आवाज और लगातार हो रही आवाजाही से पूरा इलाका प्रभावित हो रहा है। पर्यावरण और ग्रामीणों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा अवैध खनन और लगातार हो रही ब्लास्टिंग से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। पहाड़ों की कटाई, धूल और धुएं से आसपास का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। तेज धमाकों और भारी वाहनों की आवाजाही से लोगों में दहशत का माहौल है। खनिज अधिकारी बोले- जांच कराएंगे जब इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि यदि कहीं अवैध खनन हो रहा है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय स्तर पर बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। डीएम की जानकारी पर भी उठे सवाल इस पूरे मामले में जिले के डीएम पुलकित गर्ग की जानकारी और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज अधिकारी लगातार उन्हें गुमराह कर रहे हैं, जिसके कारण अवैध खनन का यह खेल बेखौफ जारी है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए, तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News