Bihar Weather: आज भी बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना का मौसम कैसा रहेगा? h3>
बिहार का मौसम बदल चुका है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश ने गर्मी से राहत तो जरूर दिलाई लेकिन कई जगह आंधी ने लोगों की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया। मुजफ्फरपुर समेत कुछ जगहों पर वज्रपात के कारण तार के पेड़ में आग लग गई। पटना में रामनवमी शोभा यात्रा के लिए बनाया गया तोरण द्वार पूरी तरह टूट गया। इतना ही नहीं कई दुकानों के होर्डिंग्स तक उड़ गए। बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। आज सुबह कई मोहल्लों में बिजली नहीं है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी पटना, जहानाबाद, नालंदा, भोजुर, बेगूसराय, वैशाली, अररिया, बांका, भागलपुर, दरभंगा, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शेखुपरा, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News