नर्मदापुरम में दुकान से दूर सड़क पर रखा सामान: इंदिरा चौक के 2 दुकानदारों पर FIR; नगर पालिका के दल पर उठे सवाल – narmadapuram (hoshangabad) News

5
नर्मदापुरम में दुकान से दूर सड़क पर रखा सामान:  इंदिरा चौक के 2 दुकानदारों पर FIR; नगर पालिका के दल पर उठे सवाल – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में दुकान से दूर सड़क पर रखा सामान: इंदिरा चौक के 2 दुकानदारों पर FIR; नगर पालिका के दल पर उठे सवाल – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम शहर के इंदिरा चौक पर सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार रात मुकदमा दर्ज किया है। पैदल मार्च के दौरान दुकानों के बाहर सामान रखे मिलने पर ‘शिव फर्नीचर’ और ‘अनिल बूट हाउस’ के संचालकों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत जनसामान्य के मार्ग में व्यवधान उत्पन्न करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इससे पहले 24 मार्च को भी अतिक्रमण न करने की समझाइश दी थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाने में नाकाम रहे नगर पालिका के अतिक्रमण दल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब इस प्रकरण का चालान जल्द ही न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
इन दो दुकानदारों पर दर्ज हुआ केस पुलिस ने पैदल मार्च के दौरान सड़क पर सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध करने पर शिव फर्नीचर के संचालक राजेंद्र खत्री (निवासी ग्वालटोली) और अनिल बूट हाउस के संचालक अमित लखवानी (निवासी सिंधी कालोनी कृष्णापुरी) के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध कर जनसामान्य के यातायात के उपयोग में लाये जाने वाले मार्ग पर व्यवधान उत्पन्न करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 24 मार्च को दी थी समझाइश, नहीं पड़ा असर इससे पहले 24 मार्च को एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने कोतवाली टीआई के साथ मिलकर सतरास्ते से इंदिरा चौक और जिला अस्पताल तक पेट्रोलिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने की समझाइश दी थी। हालांकि, पुलिस की इस समझाइश का दुकानदारों पर कोई असर दिखाई नहीं दिया और बुधवार रात निरीक्षण के दौरान भी यही स्थिति (सड़क पर सामान) सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों दुकानदारों पर यह कार्रवाई की। नगर पालिका के अतिक्रमण दल पर उठे सवाल सड़क से अतिक्रमण हटाने की मुख्य जिम्मेदारी नगर पालिका के अतिक्रमण दल की होती है। जिम्मेदारी होने के बावजूद नगर पालिका की टीम अतिक्रमण नहीं हटा पा रही है, जिसके चलते पुलिस को सड़क पर उतरकर यह कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टीआई बोलीं- शीघ्र न्यायालय में पेश किया जाएगा चालान कोतवाली टीआई कंचन ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, “दुकानदारों के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में शीघ्र ही चालान न्यायालय में पेश किया जाएगा।” पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News