मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल आएंगे जोधपुर: संत राजाराम महाराज के जन्मोत्सव में होंगे शामिल, ट्रैफिक व्यवस्था में हुआ बदलाव – Jodhpur News h3>
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जोधपुर आएंगे। CM धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे राजाराम आंजणा आश्रम, शिकारपुरा पहुंचकर संत राजाराम जी महाराज की समाधि के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा राजाराम आंजणा आश्रम ट्रस्ट, शिकारपुरा में आयोजित संत राजाराम महाराज के 144वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12:40 बजे शिकारपुरा हेलीपैड से रवाना होकर 12:50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे घंटाघर, नई सड़क क्षेत्र में आयोजित राम नवमी शोभायात्रा में आएंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और जयपुर के लिए रवाना होंगे। घंटाघर से रवाना होगी रामनवमी की शोभायात्रा शहर में रामनवमी के मौके पर कल सुबह 10:15 बजे पूजा अर्चना के बाद विराट शोभायात्रा घंटाघर से निकाली जाएगी, जो भीतरी शहर के मुख्य बाज़ार होते हुए जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, बी रोड होते हुए सरदारपुरा के सत्संग भवन पहुंचकर संपन्न होगी। शोभा यात्रा में उत्तर से लेकर दक्षिण भारत की संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, सामाजिक जागरूकता का संदेश देती झांकियां भी शामिल होंगी। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में पिछले 42 वर्षों से इस शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई संत भी शामिल होंगे। गुरुवार की दोपहर ठीक 12:00 बजे घंटाघर में बने मंच पर प्रभु राम लला का प्रगट उत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही, इसमें 30 अखाड़े भी शामिल होंगे जो हैरतअंगेज़ करतब करते हुए नज़र आएँगे। वहीं, 45 से अधिक प्रखंडों से भगवा रैली भी शामिल होगी। शोभायात्रा के दौरान ये रहेगी यातायात की व्यवस्था
1. शोभायात्रा के दौरान घण्टाघर की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आ-जा सकेगा। इस तरफ केवल पैदल व्यक्ति ही आ-जा सकेगें। रूट संख्या 6 व 10 की सिटीबसों का आवागमन घण्टाघर की ओर बन्द रहेगा। 2. नई सडक से घटाघर शोभा यात्रा में सम्मिलित होने वाले वाहनो के अलावा सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश निषेध है। 3. माणक चौक से कदोई बाजार,त्रिपोलिया से कन्दोई बाजार,आडा बाजार से सीटी पुलिस तिराया,बालवाडी से आडा बाजार की तरफ शोभायात्रा के दौरान सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश बंद रहेगा । 4. शोभायात्रा के दौरान सिरे बाजार घण्टाघर से आडाबाजार होते हुए जालोरीगेट तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। 5. शोभायात्रा का अगला सिरा बालवाड़ी पहुंचने पर शनिश्चरजी का थान, पांचवी रोड की तरफ से आने वाले यातायात को पांचवी रोड,12वीं रोड व रेजीडेसी की तरफ डाईवर्ट किया जायेगा। इसी प्रकार नई सड़क चौराहा से जालोरीगेट की तरफ जाने वाला यातायात पुरी तिराहा,रेल्वे स्टेशन,ओलम्पिक तिराहा,तारघर गोड़,गेहता भवन,जलजोग होते हुए 12वीं रोड़ की तरफ संचालित होगा। 6. शनिश्चर जी का थान से जालोरीगेट एम.जी.एच. से जालोरीगेट,ओलम्पिक तिराहा से जालोरीगेट व जालोरीगेट से गोल बिल्डिंग तक शाोभायात्रा के सत्संग भवन में प्रवेश करने तक शोभायात्रा में सम्मिलित होने वाले वाहन ही आ-जा सकेगें । यह प्रतिबन्ध मरीजों के अस्पताल आने-जाने पर लागू नहीं होगा।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews